हाथ बढ़ाते ही सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा
नवाज शरीफ के पास जाकर उस शख्स ने हाथ बढ़ाया ही था कि सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर वहां से दूर ले गए। जहां उसकी बुरी तरह धुनाई कर दी। बता दें जब ये सब हंगामा चल रहा था, उस वक्त पूर्व पीएम अपनी बेटी मरियम के साथ मंच पर बैठे थे। अपने सुरक्षाकर्मियों के इस कारनामे को देखते हुए वे दोनों ही सन्न रह गए थे। नवाज की बेटी मरियम सुरक्षाकर्मियों को बार-बार उस शख्स को छोड़ने के निर्देश दे रही थीं, लेकिन अपनी धुन डुबे उन कर्मियों ने उनकी एक न सुनी।