दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की शीर्ष बैठक में हिस्सा लेने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे। मोदी की यात्रा 13-14 जून को होनी है, इससे पहले ही भारत ने पाकिस्तान से यह अपील की है। आपको बता दें कि 26 फरवरी को बालाकोट के आतंकी कैंपों पर हुए एयर स्ट्राइक के बाद जिन 11 हवाई रूटों को बंद किया गया था, उनमें से सिर्फ अभी तक केवल दो रूट ही खोले गए हैं, जो दक्षिणी पाकिस्तान से होकर जाते हैं। जबकि मोदी की यात्रा के लिए इसके अलावा अन्य रूट की जरूरत है।