10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से कंगाल हुआ आतंकी हाफिज सईद

आतंकी हाफिज सईद अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से कंगाल हो चुका है। पैसे की कमी को पूरा करने के लिए अब आतंकी नौकरी करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 21 Jun 2018, 7:32 PM IST

Hafiz Saeed

अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से कंगाल हुआ आतंकी हाफिज सईद

इस्लामाबादः पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना हाफिज सईद के खजाने में फंड की कमी हो गई है। जिसकी वजह से वह कंगाल हो गया है। यह बात खुफिया रिपोर्ट में सामने आयी है। रिपोर्ट के मुताबिक हाफिद सईद अब आतंकियों से नौकरी कराने की सोच रहा है। बताया जा रहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर में चीन के सहयोग से चल रहे इकोनॉमिक कॉरिडोर यानि सीपीईसी प्रोजेक्ट में हाफिज सईद टेक्नोक्रेट लगाकर पैसे कमाने की कोशिश कर रहा है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, हाफिज सईद इसके लिए अपने रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की को नियुक्त किया जो पाक अधिकृत कश्मीर के करीब तीन सौ युवाओं को नौकरी करने के लिए तैयार कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः हाफिज सईद ने उड़ाई बैन की खिल्ली, बोला- अमरीका ने हमारी पार्टी की विश्वसनीयता बढ़ा दी
आतंकियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को भी सीपीईसी प्रोजेक्ट के काम में लगाया जाएगा। इसके जरिए मिलने वाला पैसा हाफिज सईद तक जाएगा। बताया जा रहा है कि हाफिज सईद ने पैसे कमाने के लिए अब्दुल रहमान मक्की को जो जिम्मेदारी सौपी है उसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके आतंकियों को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान के एबटाबाद में भेजा जाएगा। जहां पर उन्हें कुछ महीनों की ट्रेनिंग दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी इसके लिए हाफिज सईद की मदद कर रही है।

ये भी पढ़ेंः लश्कर-ए-तैयबा के फिदायीन का वीडियो आया सामने, कबूलनामे में कई बड़ी बातों का खुलासा
ऐसे भी पैसे कमा रहा है सईद
रिपोर्ट के अनुसार, हाफिज सईद ने पैसे कमाने के लिए छो़टे-छोटे ट्रस्ट भी बनाया है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते पाकिस्तान में जमात-उद-दावा के कई ट्रस्टों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया गया है। जिसकी वजह से हाफिज सईद कंगाल हो चुका है। पैसे की कमी को पूरा करने के लिए हाफिज सईद अलग-अलग तरीकों से पैसे कमाने की प्लानिंग कर रहा है।