रक्षा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि भारत और चीन के बीच आपसे विश्वास की जड़ें बेहद कमजोर हैं। डोकलाम के बाद यह स्थिति और भी अधिक गंभीर हो गई है। बता दें कि बीते साल जून से लेकर अगस्त के अंतिम हफ्ते तक करीब 72 दिनों तक भारत-चीन-भूटान बॉर्डर के डोकलाम इलाके में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनातनी देखने को मिली थी। सड़क बनाने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद बाद में एक एक गतिरोध में तब्दील हो गया। डोकलाम को लेकर चीन का दावा है कि वह उसका इलाका है, जबकि भारत का कहना है कि डोकलाम भूटान का हिस्सा है जहाँ तीनों देशों की सीमायें मिलती हैं।