19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / चीन: बीवी को मारकर शव फ्रिज में छिपाने वाले व्यक्ति को मौत की सजा

चीन: बीवी को मारकर शव फ्रिज में छिपाने वाले व्यक्ति को मौत की सजा

अदलात ने इस अपराध के लिए आरोपी को सख्त सजा देने की बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 23 Aug 2018, 2:22 PM IST

china

चीन: बीबी को मारकर शव फ्रिज में छिपाने वाले व्यक्ति को मौत की सजा

शंघाई।चीन के शंघाई में अपनी पत्नी की हत्या कर तीन महीने तक उसका शव फ्रिज में छिपाकर रखने वाले व्यक्ति को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। 31 साल के झू शियांगदोंग को साल 2016 में अपनी पत्नी यांग लिपिंग की हत्या का दोषी पाया गया था। झू शियांगदोंग ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी। हत्या के बाद उसने शव को चादर में लपेटा और घर के एक अन्य कमरे में रखे फ्रिज में छिपा दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता को इच्छुक है चीन, कहा- रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखेंगे

फ्रिज में छिपाया शव

झू शियांगदोंग नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी से लम्बे समय तक विवाद था। एक दिन किसी झगड़े के बाद उसके अपनी पत्नी की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने अपनी पत्नी का शव फ्रिज में छिपाया और उसके बाद अगले तीन महीने तक उसने अपनी पत्नी के पैसों का घूमने-फिरने और अय्याशी करने में इस्तेमाल किया। इस बीच उसने दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध बनाये।

पत्नी के चैट मैसेंजर से लोगों को झांसे में रखा

झू शियांगदोंग ने इस दौरान अपनी पत्नी के वीचैट मैसेंजर से उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से बात भी की। लेकिन झू शियांगदोंग के झूठ पर से तब पर्दा उठा गया जब उसके ससुर का जन्मदिन आया और उसकी बेटी यांग लिपिंग पार्टी से ही गायब दिखी। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो पूरा सच सामने आया।

केरल: हिंदुओं ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, नमाज के लिए खोला मंदिर का कपाट

अदालत हुई सख्त

अदलात ने इस अपराध के लिए आरोपी को सख्त सजा देने की बात कही। अदालत ने कहा कि पहले तो इस व्यक्ति ने अपराध किया फिर उसने अपना अपराध छिपाकर उसे दोगुना कर दिया। ऐसे संगीन मामलों के लिए कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए ।