14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजी से सुधर रहे हैं भारत-चीन के रिश्तेः चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सीमा विवाद को भुलते हुए भारत और चीन अपने संबंधों को और आगे बढ़ा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
file pic

बीजिंगः चीन ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ उसके संबंधों में 'बड़ी संभावनाएं' हैं और उच्चस्तरीय आदान-प्रदान के बाद संबंधों में नई प्रगति हुई है। भारत और चीन पिछले साल 73 दिनों के सैन्य गतिरोध की वजह से संबंधों में आई खटास को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों के दौरे से स्पष्ट है। इसमें बीते सप्ताह हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल का दौरा भी शामिल है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, "इस साल दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन में चीन-भारत संबंध तेजी से बढ़े हैं। हमने सभी स्तरों पर करीब से आदान-प्रदान और समग्र सहयोग में नई प्रगति देखी है।"

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कहा कि राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य यांग जिची ने भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से शंघाई में मुलाकात की और 11वें संयुक्त आर्थिक समूह की बैठक औक 5वें सामरिक आर्थिक वार्ता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।" उन्होंने कहा, "दोनों विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों ने भी मुलाकात की। दोनों पक्षों ने सीमा पार नदियों और सीमा के मामलों की कार्य प्रणाली पर बैठक की। हुआ चुनयिंग ने कहा कि यह बातचीत दिखाती है कि चीन और चीन अपने मतभेद भुलाकर आगे बढ़ रहे हैं।


भारतीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस महीने के अंत में चीन का दौरा करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जून में चीन का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे, जिसमें सीमा विवाद समेत द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत होने की उम्मीद है। डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में आए तनाव के मद्देनजर सुषमा स्वराज की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। बता दें कि इस साल 9-10 जून को चीन के किंगदाओ शहर में एससीओ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सदस्य देशों के नेता भी भाग लेंगे।