24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय सेना की कार्रवाई पर PoK निवासी, ‘आसमान से बरस रहे थे शोले, लगा सब कुछ हो जाएगा तबाह’

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की कार्रवाई से हड़कंप नीलम घाटी का जूरा सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 21 Oct 2019, 8:55 AM IST

Indian army Artillery Guns

Demo Pic

मुजफ्फराबाद। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को एक बार फिर करारा सबक सिखाया है। सेना की कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हड़कंप मचा हुआ है। वहां के लोग जो पहले से ही पाकिस्तान के अत्याचारों का शिकार हैं, उन्हें अब ये चिंता सता रही है कि कहीं पाक की करतूतों का खामियाजा उन्हें न भुगतना पड़े।

आसमानी शोलों की तरह बरस रहे थे गोले

रविवार को भारतीय सेना ने आर्टिलरी गन से PoK के नीलम वैली पर निशाने दागे थे। इस कार्रवाई के बारे में वहां के निवासियों ने बात करते हुए अपना डर जाहिर किया। कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि, 'जिस तरह से हमले हो रहे थे, ऐसा लग रहा था जैसे भारतीय सैनिक यहां मौजूद सबकुछ तबाह कर। कुछ का कहना है कि आतंकियों के लॉन्च पैडों पर सेना आसमानी शोलों की तरह गोले बरसा रही थी। हालांकि, बता दें कि भारतीय सेना ने आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना नहीं बनाया।

कतर: भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान, सरकार ने बाजारों में लगाए एसी

खास तरह के गोलों का हुआ इस्तेमाल

सेना की कार्रवाई का कई स्थानियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी अपलोड किया। निवासियों का कहना था कि भारतीय सेना खास तरह के गोला बारूद का इस्तेमाल कर रही थी। आपको बता दें कि इसे 'ट्रेसर एम्युनिशन' कहते हैं। ये बारूद के जरिए धमाका करती है और रात के वक्त तो काफी तेज आवाज और चमक के साथ अपने टार्गेट को हिट करती है।

ढाका, काठमांडू में पाक दूतावास बने ISI गतिविधियों के नए ठिकाने, इमरान के खतरनाक मंसूबों का हुआ खुलासा

नीलम घाटी का जूरा सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित

पीओके के एक आपदा प्रबंधन अधिकारी अख्तर अयूब ने बताया कि भारतीय सेना की कार्रवाई से सबसे ज्यादा नीलम घाटी का जूरा सेक्टर प्रभावित हुआ। यहां मौजूद लगभग सभी आतंकी लॉन्च पैड तबाह हो चुके हैं। इसके साथ ही अथमुकम के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस भारतीय गोले से पाक सेना के स्वास्थ्य संस्थान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने दावा किया कि कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है।