सियोल। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमरीका के बाद अब रूस के दौरे पर जाने वाले हैं। उनका यह दौरा सितंबर में होगा। किम का रूस दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इसी दौरे के मद्देनजर किम का निजी जेट सोमवार को रूस में देखा गया, जिससे उनके दौरे की तैयारियों की चर्चाओं को और बल मिल गया है। बता दें कि उड़ानों की निगरानी रखने वाली वेबासाइट बताया कि किम का विमान रूसी शहर व्लादिवोस्तोक के आसपास देखा गया था।