3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलेशिया के पूर्व पीएम भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, आज होंगे अदालत में पेश

हिरासत में लिए गए रजाक पर सत्ता का दुरूपयोग और धन शोधन संंबंधित आरोप लगाए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 20 Sep 2018, 12:24 PM IST

malaysian ex prime minister arrested in charges of corruption

मलेशिया के पूर्व पीएम भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, आज होंगे अदालत में पेश

कुआलालम्पुर। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंंत्री नजीब रजाक को करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उनके गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी और पुलिस ने जानकारी दी कि पूर्व पीएम को कम से कम दो दर्जन से अधिक नए आरोपों का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए रजाक पर सत्ता का दुरूपयोग और धन शोधन संंबंधित आरोप लगाए गए हैं।

गुरुवार अदालत के समक्ष पेश होंगे नजीब

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नजीब को गुरुवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। उन पर निवेश के लिए बनाए गए विशेष कोष से अपने निजी खाते में 62.8 करोड़ ट्रांसफर करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पहले भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया था, बाद में उन्हें पुलिस हिरासत में सौंपा गया।

मलेशियाई भ्रष्टाचार रोधी आयोग अधिनियम के तहत चलेगा मामला

इस पूरे मामले पर बात करते हुए राष्ट्रीय पुलिस उप प्रमुख नूर राशिद इब्राहिम ने जानकारी कि उन पर लगे कुल 21 मामलों में अवैध धन प्राप्ति, उसका इस्तेमाल और उसका ट्रांसफर शामिल है। वहीं भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने बताया कि नजीब को मलेशियाई भ्रष्टाचार रोधी आयोग अधिनियम के प्रावधान के तहत आरोपों का सामना करना होगा।

मई में हार की सबसे बड़ी वजह भ्रष्टाचार का आरोप

गौरतलब है कि मई में हुए चुनाव में नजीब की हार की सबसे बड़ी वजहों में एक है भ्रष्टाचार का ये मामला। उन पर लगे आरोपों के चलते ही उनके गठबंधन को महातिर मोहम्मद नीत के गठबंधन दल से हार झेलनी पड़ी थी। बता दें कि साल 2009 में सत्ता संभालने के बाद निवेश कोष (1एमबीडी) की स्थापना की थी, जिसका मकसद आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था। हालांकि बाद में इस कोष पर लाखों डॉलर का कर्ज चढ़ गया।

ये भी पढ़ें:- कैलिफोर्निया: नेताओं को पीछे छोड़ एक डॉग बना शहर का मेयर, निभानी हैं ये जिम्मेदारियां