बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की तबियत बिगड़ने बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बताया जा रहा है कि शरीफ ने छाती और बाएं कंधे में गंभीर दर्द की शिकायत की थी । इसके अलावा शरीफ के गुर्दों में संक्रमण था । कुछ दिन पहले ही नवाज के स्वास्थ्य की जांच करने वाले एक मेडिकल बोर्ड ने उनको रावलपिंडी के आदियाला जेल से अस्पताल भेजने का आग्रह किया था। बोर्ड ने कहा था कि शरीफ के खून में यूरिया और नाइट्रोजन खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है, उसकी दिल की धड़कन अनियमित है। इसके अतिरिक्त वह डिहाइड्रेशन से भी पीड़ित बताए जा रहे थे।