काठमांडू। बीते दिनों हिमालयन रेंज स्थित मकालू बेस कैंप पर विशाल पैरों के निशान पाए गए थे। भारतीय सेना के जवानों ने इसे हिममानव येती के पैरों के निशान होने की आशंका जाहिर की थी। नेपाल का कहना है कि कैंप पर जो विशाल पैरों के निशान दिखाई दिए हैं,वह किसी येती के नहीं बल्कि जंगली भालू के हैं। नेपाल की सेना के एक अधिकारी के अनुसार इस तरह के पैरों के निशान इलाके में अक्सर देखे गए हैं। यह निशान जंगली भालू के पैरों के हैं। यहां पर येती जैसी कोई चीज नहीं है।