उत्तर कोरिया की ऐसी कार्रवाइयों से तंग अमरीका ने उस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए हुए हैं। ट्रंप नॉर्थ कोरिया के खिलाफ एक प्रस्ताव लाने के भी संकेत दे चुके हैं, ताकि उसके परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
इस बीच, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने कहा है कि अमरीका और उत्तर कोरिया पूर्वाग्रह छोड़कर आपसी बातचीत की ओर कदम बढ़ाने चाहिएं।