7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर कोरिया बोला- अमरीकी अधिकारियों से मुलाकात की कोई इच्छा नहीं

उत्तर कोरिया ने कहा है कि शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमरीकी अधिकारियों से मिलने की कोई इच्छा नहीं है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 8 Feb 2018, 10:12 AM IST

Winter Olympics

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने कहा है कि दक्षिण कोरिया में कल से शुरू होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमरीकी अधिकारियों से मिलने की उसकी कोई इच्छा नहीं है। इससे यह आशा धूमिल हो गई है कि खेलों के जरिए उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से उत्पन्न गतिरोध को समाप्त करने में मदद मिलेगी।


आज रवाना होंगे अमरीकी उप राष्ट्रपति
दक्षिण कोरिया के पाइंओंगछांग रिसोर्ट में खेलों का उद्घाटन कल होगा और इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अरीका उप राष्ट्रपति माइक पेंस आज रवाना हो गए है। उन्होंने एक बयान में उत्तर कोरिया के शासन को दमनकारी शासन की संज्ञा दी थी।

UN बैन के बाद भी नॉर्थ कोरिया ने कमाए 20 करोड़ डॉलर, म्यांमार तक पहुंचाई मिसाइल


किम की बहन भी पहुंचेगी दक्षिण कोरिया
इस उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर कोरियाई अधिकारियों के उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के अलावा वहां के शासक किम उन द्वितीय की छोटी बहन और वहां की मनोनीत प्रमुख किम योंग नाम भी हिस्सा ले रही है।


हमने बातचीत की भीख नहीं मांगी- उत्तर कोरिया
उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के उत्तर अमेरिका मामलों के महानिदेशक छो योंग साम ने बताया कि हमने कभी भी अमरीका के साथ बातचीत करने की कोई भीख नहीं मांगी और आगे भी हमारा रवैया यही रहेगा। यह बात पूरे तौर पर साफ की जाती है कि इस दौरान अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की हमारी कोई इच्छा नहीं है और इन खेलों को राजनीतिक मकसद के लिहाज से इस्तेमाल करने का कोई इरादा भी नहीं है।


उत्तर कोरिया से खफा अमरीका
गौरतलब है कि इन खेलों के जरिए दक्षिण कोरिया अपने पडोसी के साथ लंबे समय से जारी गतिरोध को सुलझाना चाहता है। पेंस ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान टोक्यो में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा था कि उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका जल्दी ही कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का खुलासा करेगा। अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन नूचिन ने कहा है कि इन प्रतिबंधों की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जाएगी और सभी देशों से इन्हें समर्थन देने का आग्रह किया है।