29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद जल्द होगा रिहा, दहशत में पाकिस्तान सरकार

पंजाब प्रांत की सरकार ने पाकिस्तानी न्यायिक समीक्षा बोर्ड के समक्ष कहा कि हाफिज सईद को नजरबंद नहीं रखा तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय नाराज हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 22 Nov 2017, 4:50 PM IST

hafiz saeed, mastermind hafiz saeed

लाहौर: बड़ी खबर पाकिस्तान से आ रही है। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद की नजरबंदी बढ़ाने वाली अपील खारिज कर दी गई है। न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने हाफिज सईद की नजरबंदी खत्म करते हुए जल्द रिहा करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने न्यायिक बोर्ड से नजरबंदी की मियादी बढ़ाने की अपील की थी। लेकिन न्यायिक बोर्ड ने अपील खारिज कर दी है। हाफिज की रिहा से पाकिस्तान सरकार दहशत में आ गई है। सरकार को अब इस बात का डर सताने लगा है कि हाफिज सईद की रिहाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि और धूमिल होगी। साथ ही पाकिस्तान पर कई तरह की पाबंदियां लग सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर पाक की होगी किरकिरी

यहां के पंजाब प्रांत की सरकार ने पाकिस्तानी न्यायिक समीक्षा बोर्ड के समक्ष कहा कि हाफिज सईद को नजरबंद नहीं रखा तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय नाराज हो जाएगा। पाक की पंजाब सरकार ने हाफिज की नजरबंदी को न्यायिक समीक्षा बोर्ड के सामने तीन महीने बढ़ाने की अपील की थी। लेकिन लाहौर हाईकोर्ट ने अपील को खारिज करते हुए हाफिज सईद की नजरबंदी खत्म करने का आदेश जारी किया है। न्यायिक समीक्षा बोर्ड के आदेश के बाद सईद जल्द रिहा हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं को निशाना बनाना चाहता है जैश, बनाई आतंकियों की स्पेशल टीम

हाफिज के खिलाफ कई सबूत
पंजाब के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अगर हाफिज सईद की नजरबंदी खत्म की जाती है तो पाकिस्तान पर कई तरह के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लग जाएंगे। मंत्रालय ने बताया कि हाफिज सईद को खुफिया जांच के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई थी उसी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि उनके पास सईद के खिलाफ कई सबूत हैं तो नजरबंदी को सही ठहरा रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने न्यायिक बोर्ड ने हाफिज की नजरबंदी 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया था।