जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान गरीबी और निरक्षरता को खत्म करने के लिए प्रयास करेगा। जियो न्यूज के अनुसार, सेना मुख्यालय में रक्षा और शहीद दिवस के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाया और अब यह दुनिया के दूसरे मुल्कों पर है कि वे बाकी हिस्सों में फैले चरमपंथ और आतंकवाद को कैसे खत्म करते हैं।