पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी बैंक खाते मामले में संघीय जांच एजेंसी की एक संयुक्त टीम के सामने पेश हुए। बता दें, ये मामला 35 अरब रुपए के घोटाले से संबंधित है। बता दें, पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने जुलाई में 63 वर्षीय जरदारी और उनकी बहन को अरबों रुपए के कथित घोटाले के लाभार्थियों की सूची में शामिल किया था। इसके बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष के करीबी सहयोगी और प्रसिद्ध बैंकर हुसैन लवाई को गिरफ्तार किया गया था।