
इमरान खान ने तय किए मंत्रियों के नाम, कैबिनेट में ये चहरे हो सकते हैं शामिल
इस्लामाबादः पाकिस्तान में सरकार बनाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। संसद सदस्यों के शपथ लेने के बाद बुधवार को सदन के नए स्पीकर का चुनाव होगा। इसके बाद सदन में बहुमत साबित करने वाली पार्टी सरकार बनाएगी। सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली तहरीक-ए-इंसाफ सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। पार्टी के नेता 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरकार बनने से पहले ही सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि इमरान खान के कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान ने महत्वपूर्ण विभाग के मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं।
संभावित मंत्रियों के ये हैं नाम
इमरान खान की पार्टी से जुड़े लोगों के हवाले से मीडिया में ऐसी खबरें चल रहीं है कि शाह महमूद कुरैशी देश के नए विदेश मंत्री बनाएंगे जाएंगे जबकि परवेज खट्टक को गृह मंत्रालय का प्रभार सौंपा जा सकता है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता असद उमर को वित्त मंत्री बनाया जाएगा। इमरान खान वित्त मामलों के सलाहकार के तौर पर कारोबारी अब्दुल रज्जाक दाऊद को नियुक्त कर सकते हैं। फिलहाल इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इन खबरों की अभी तक पुष्टि नहीं की है।
सोमवार को संसद सदस्यों ने ली शपथ
सोमवार को पाकिस्तान की 15वीं नेशनल असेंबली (एनए) का सत्र शुरू हो गया। इस दौरान निचली सदन के 331 सदस्यों ने शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निवर्तमान एनए अध्यक्ष अयाज सादिक ने 342 सदस्यीय सदन में सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नामित प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान और अन्य प्रमुख हस्तियां जिनमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी मौजूद थे।
मंगलवार को जमा किए जाएंगे नामांकन पत्र
सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद अब सदन के नए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। इसके लिए मंगलवार को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। जबकि नए स्पीकार का चुनाव बुधवार को किय़ा जाएगा।
Updated on:
13 Aug 2018 10:12 pm
Published on:
13 Aug 2018 10:05 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
