इस्लामाबाद। आतंकियों की पनाहगाही और फंडिंग को लेकर वैश्विक दबाव झेल रहा पाकिस्तान अब किसी भी हालत में अपनी छवि सुधारना चाहता है। इसी के चलते अब पाक ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, पाकिस्तान और कतर ( Pakistan and Qatar ) ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर ( MoU signed ) किए हैं।