7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार देश के बाहर निकले उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग, ट्रेन से पहुंचे चीन!

किम-जोंग-उन उसी ट्रेन से चीन गए हैं जिससे 2011 में उनके पिता किम जोंग इला सवार होकर बीजिंग पहुंचे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 27 Mar 2018, 9:27 AM IST

Kim Jong

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन सत्ता संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर हैं। खबर है कि किम को रविवार और सोमवार को चीन में देखा गया है। फिलहाल इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि किम चीन क्यों गए हैं और इस खुफिया दौरे पर वो कब और किससे मिलने वाले हैं।

विशेष ट्रेन से पहुंचे बीजिंग
किम के इस गोपनीय दौरे को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। जापानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को किम जोंग अपने देश के बड़े अधिकारियों के साथ एक विशेष ट्रेन में सवार को होकर बीजिंग पहुंचे हैं। हालांकि चीन विदेश मंत्रालय और वहां स्थित दूतावास का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी भी दौरे की जानकारी नहीं है।

खुद की और देश की छवि बदलने में जुटे किम
अपने सनकी रवैये को लेकर दुनियाभर में किम की आलोचना और कई तरह के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के बाद वो खुद की और उत्तर कोरिया की छवि बदलने की कोशिश में जुटे हैं। इसी बीच प्योंगयांग और बीजिंग के संबंधों में सुधार लाने की उम्मीद लेकर वो चीन पहुंचे हैं। उत्तर कोरिया के परमाणु प्रयोगों की वजह से भी चीन के साथ लंबे समय से दोनों देशों में तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। माना जा रहा है 2011 में सत्ता संभालने के बाद किम-जोंग-उन पहली बार देश से बाहर निकलें हैं और इसी संबंध को सुधारने के लिए उन्होंने चीन यात्रा करने की निर्णय लिए।

बीजिंग स्टेशन पर दिखी भारी सुरक्षा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की शाम बीजिंग रेलवे स्टेशन के बाहर भारी तादात में पुलिस तैनात थी। स्टेशन के बाहर स्थित के दुकानदार ने बताया कि हर रोज की तुलना में कुछ ज्यादा ही सुरक्षा दिख रही थी। स्टेशन को अंदर से काफी देर के लिए बंद कर दिया गया था। वहीं खबर है कि उत्तर कोरिया के दूतावास की एक कार सोमवार को पीपल्स ग्रेट हॉल के पास देखी गई थी, जिसे चीन में विदेशी अतिथियों की मेजबानी के लिए बनाया गया है।

सीसीटीवी फुजेट में दिखे किम
जापान के निपॉन न्यूज ने एक सीसीटीवी फुजेट जारी किया है। चैनल का दावा है कि ट्रेन के हरे डिब्बे में सवार होकर किम बीजिंग के लिए रवाना हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये वही ट्रेन है जिससे 2011 में किम के पिता किम जोंग इला सवार होकर बीजिंग पहुंचे थे।