2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल: राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा के दौरान भोजन पर विवाद, रेस्टोरेंट को देनी पड़ी सफाई

राहुल गांधी इस समय कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 4 Sep 2018, 9:44 AM IST

काठमांडू। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक रेस्टोरेंट में नॉनवेज भोजन करने का आरोप लगा है। दावा किया गया कि राहुल गांधी ने काठमांडू के वूटू रेस्टोरेंट में मांसाहार का सेवन किया। विवाद बढ़ने के बाद अब रेस्टोरेंट ने इस खबर का खंडन किया है और कहा है राहुल गांधी ने नॉनवेज का सेवन नहीं किया है। एक तरफ जहां बीजेपी ने राहुल गांधी पर मानसरोवर यात्रा का पाखंड करने का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा कि ये खबरें यात्रा में विध्न डालने की कोशिश है।

एमबीए डिग्रीधारक समेत तीन युवाओं ने थामी आतंक की राह, परिजन बोले- लौट आओ बेटे

बता दें कि राहुल गांधी इस समय कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। वह नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर जायेंगे। राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की होगी।

31 अगस्त को राहुल ने किया था भोजन

मीडिया की खबरों के अनुसार राहुल गांधी ने वूटू रेस्टोरेंटमें 1 अगस्त को राहुल गांधी को भोजन किया था। राहुल गांधी और उनके साथ 2-3 और लोगों ने 31 अगस्त को यहां खाना खाया था। रेस्टोरेंट के एक वेटर ने एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में दावा किया कि रेस्टोरेंट में राहुल गांधी ने चिकन की कई तरह की डिश खाई। इस के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया कि पवित्र मानसरोवर यात्रा के दौरान नॉनवेज खाकर राहुल गांधी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

विवाद बढ़ने पर रेस्टोरेंट ने दी सफाई

इस मामले में भारत में विवाद गहराने पर वूटू रेस्टोरेंट ने अपनी सफाई दी है। रेस्टोरेंट ने राहुल गांधी के मांसाहारी खाने की खबरों को अफवाह बताया है। रेस्टोरेंट ने सोशल मीडिया ने दिए बयान में कहा है,"मीडिया की तरफ से काफी पूछताछ की जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वूटू की अपनी यात्रा के दौरान क्या खाया। हम इस बात को साफ कर देना चाहते हैं कि उन्होंने मेन्यू देखकर शुद्ध शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया था।" रेस्टोरेंट ने यह भी साफ़ किया कि उनके खाने के संबंध में उसने किसी मीडिया हाउस को कोई बयान नहीं दिया है।''

कर्नाटक : स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा ने गठबंधन पर फोड़ा ठीकरा

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया राजनीति का आरोप

भाजपा ने यह विवाद उठने पर कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए थे। अब कांग्रेस ने विवाद को निराधार बताते हुए बीजेपी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि "जब होटल प्रबंधन ने ही स्पष्ट कर दिया है कि राहुल गांधी ने शुद्ध शाकाहारी खाना खाया तो फिर बाकी का विवाद निरर्थक है।"