11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में 6 मजदूरों की गोली मारकर हत्या, एक घायल

मोबाइल फोन कंपनी के टॉवर पर काम कर रहे छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 4 May 2018, 5:24 PM IST

इस्लमाबादः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात बदूंकधारियों ने छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में एक अन्य मजदूर घायल हो गया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हमलावरों ने एक मोबाइल फोन कंपनी के टॉवर पर काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाया। घटना को अंजाम देकर हमलवार घटनास्थल से फरार हो गए। सभी मजदूर पंजाब प्रांत से हैं और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल मजदूर की हालत स्थिर है।

अभी तक किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
बलूचिस्तान प्रांत के खारन जिले में हुए हमले की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना के पीछे तालिबानी आतंकी का शक जाहिर किया है हालांकि आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं जिनमें तालिबान प्रमुख रुप से है। अक्सर तालिबान पाकिस्तान में भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाता रहा है। लेकिन बेकसूर मजदूरों पर गोलीबारी पुलिस को उलझन में डाल दिया है कि कहीं यह आपसी रंजिश का मामला तो नहीं है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान: हिंदुओं के बाद चरमपंथियों के निशाने पर ईसाई , 4 की निर्मम हत्‍या

एक अन्य मजदूर की भी हुई हत्या
इससे पहले बलूचिस्तान प्रांत में ही एक पाकिस्तानी मजदूर की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप एक चीनी विनिर्माण फर्म पीईपीसी के अधिकारी पर लगा था। पाकिस्‍तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निजी स्वामित्व वाली चीनी निर्माण कंपनी (पीईपीसी) के एक अधिकारी ने लाओली ने 20 साल के मजदूर खालिद रिंद की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि खालिद रिंद के शरीर को उसके शहर मीर मुहम्मद काल्होरो भेज दिया गया है।