दरअसल, पाकिस्तान की संसद ने नोबल विजेता वैज्ञानिक प्रो अब्दुस सलाम के का सम्मान ना करते हुए कायदे आजम विश्वविद्यालय में उनके नाम पर रखे गए नेशनल फिजिक्स सेंटर यानी फिजिक्स डिपार्टमेंट से उनका नाम हटाने पर एक प्रस्ताव पारित किया और मंजूरी भी दे दी। बता दें कि प्रो अब्दुस सलाम अहमदिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्रस्ताव पारित होते ही विश्वविद्यालय से भी उनका नाम तुरंत हटा दिया गया। इसी के साथ पाक में रह रहे अल्पसंख्यकों को भी ये डर सताने लगा है कि कहीं संसद उनके खिलाफ भी कोई प्रस्ताव पारित ना कर दे।