8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल में खुला दक्षिण एशिया का पहला डिजिटल होटल, रोबोट परोस रहे हैं भोजन

डिजिटल रेस्त्रां में रोबोट भोजन परोस रहे हैं और ग्राहकों से बातचीत भी कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
digital hotel

नेपाल में खुला दक्षिण एशिया का पहला डिजिटल होटल, रोबोट परोस रहे हैं भोजन

काठमांडूः पड़ोसी देश नेपाल में दक्षिण एशिया का पहला डिजिटल रेस्त्रां खुला है। यहां पर रोबोट लोगों को भोजन परोसते हैं और उनसे बातचीत भी करते हैं। राजधानी काठमांडू में बने इस होटल में पांच रोबोट काम कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर काम करने वाले रोबोट भोजन का ऑर्डर मिलते ही फौरन हाजिर हो जाते हैं। ये रोबोट नेपाली और अंग्रेजी भाषा में बात भी कर लेते हैं जिसकी वजह से होटल में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) की मांग, नेपाल सीमा पर कराई जाए एनआरसी, घुसपैठियों को भेजा जाय नेपाल
6 युवकों ने बनाया है रोबोट
होटल में कार्य कर रहे रोबोट नेपाल में ही बनाए गए हैं। इसके छह युवकों ने मिलकर बनाया है। इन लड़कों ने रोबोट बनाने वाली कंपनी पाइला टेक्नोलॉजी के सहयोग से बनाया है। इसे बनाने वाली कंपनी के सीईओ बिनय राउत ने भारत और ब्रिटेन से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने रोबोट के बारे में जानकारी के लिए चीन और जापान भी गए। काफी मेहनत के बाद ऐसा रोबोट बनाया गया जो सुन और बोल सके। इसके अलावा वह होटल में काम भी कर सके।

ये भी पढ़ेंः नेपाल पुलिस ने फिर पकड़े UP पुलिस के इंस्पेक्टर व दो सिपाही, माफीनामा लिखवाकर छोड़ा, ये था पूरा मामला
नेपाल में मशहूर हो रहा ये होटल
होटल में टेबल पर डिजिटल मेन्यू लगे हैं। जिसे पढ़कर ग्राहक रोबोट को ऑर्डर देते हैं। इसके बाद रोबोट किचन में जाकर ऑर्डर की जानकारी देता है। फिर भोजन तैयार होने पर ये रोबोट ग्राहक की टेबल तक भोजन पहुंचाते हैं। रोबोट को देखने और उससे बात करने के लिए होटल में भीड़ लग रही है। होटल में आने के लिए लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। बढ़ती ग्राहकों की संख्या देखकर होटल प्रबंधन काफी खुश नजर आ रहा है।