28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका: पहले आधिकारिक विदेश दौरे पर 9-10 जनवरी को भारत आएंगे विदेशमंत्री दिनेश गुणावर्धने

Dinesh Gunawardena पहली बार आधिकारिक दौरे पर भारत आएंगे President Gotabaya Rajapaksa नवंबर में अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत आए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Jan 2020, 8:12 AM IST

dinesh-gunawardena

Sri Lankan Foreign Minister Dinesh Gunawardena

कोलंबो।श्रीलंका ( Sri Lanka ) में नई सरकार बनने के बाद राष्ट्रपति गौतबाया राजपक्षे ( President Gotabaya Rajapaksa ) पहली बार आधिकारिक तौर पर अपनी पहली विदेश यात्रा में भारत आए और दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों की अहमियत को जाहिर किया था।

अब भारत और श्रीलंका ( india srilanka relation ) के बीच रिश्तों की अहमियत कितनी ज्यादा है, इसका अंदाजा इस बात से लागाया जा सकता है कि श्रीलंका ने विदेशमंत्री भारत दौरे पर आ रहे हैं।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा से डरा PAK, विदेश मंत्री कुरैशी ने कोलंबो में गौतबाया राजपक्षे से की मुलाकात

श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने ( Dinesh Gunawardena ) पहली बार आधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं। वे 9 और 10 जनवरी को भारत दौरे पर होंगे। दिनेश गुणावर्धने के पास विदेश मंत्री के अलावा कौशल विकास, रोजगार और श्रम विभाग की भी जिम्मेदारी है।

नवंबर में भारत आए थे गौतबाया राजपक्षे

समाचार पत्र कोलंबो पेज के अनुसार, गुणवर्धने पत्रकार रह चुके हैं और राष्ट्रपति चुनाव के बाद नवंबर 2019 में पद संभालने के बाद अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे पर भारत आ रहे हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति गौतबाया राजपक्षे 16 नवंबर को चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पहली बार आधिकारिक विदेश दौरे पर नवंबर के आखिर में तीन दिनों के भारत दौरे पर दिल्ली आए थे।

श्रीलंका: राष्ट्रपति गौतबाया राजपक्षे ने संसद सत्र का किया उद्घाटन, सभी देशों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर दिया जोर

भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक, सामरिक और आर्थिक संबंध है। सदियों से दोनों देशों के बीच रिश्ते चले आ रहे हैं। लेकिन हाल कि दिनों में बदलते परिवेश और चीन की विस्तारवादी नीति के कारण श्रीलंका-भारत के रिश्तों में थोड़ी दूरियां बढ़ी है। लेकिन फिर भी दोनों के बीच मजबूत संबंध है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.