मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी हमलों के बाद से देश की गतिविधियां ठप पड़ी हैं। हालांकि विक्रमसिंघे ने कहा कि आवास, अर्थव्यवस्था और रोजगार से संबंधित कई परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए कदम उठाए गए हैं, जिन पर बमबारी के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।