मंगलवार को कोर्ट में होगी सुनवाई
प्रधानमंत्री पद से अयोग्य करार दिए गए नवाज शरीफ भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। नवाज पर भ्रष्टाचार के ही तीन मामले चल रहे हैं। इसी मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज होनी थी जिसके लिए नवाज लंदन से पाकिस्तान पहुंचे हैं। वे अपनी बेटी, दामाद और वकील के साथ कोर्ट में पहुंचे थे लेकिन गवाहों के गैरहाजिर रहने की वजह से मामले की सुनवाई टल गई। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। नवाज शरीफ के परिवार पर लंदन के एविनफील्ड एरिया में अवैध रुप से संपत्ति खरीदने का आरोप है। इस मामले में नवाज अपने दोनों बेटों के साथ कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं।