13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्बेकिस्तान: हिजाब मामले पर राष्ट्रपति से उलझने वाला इमाम बर्खास्त

राष्ट्रपति की नीति की आलोचना करने पर वहां के एक इमाम को उसके पद से हटा दिया गया।

2 min read
Google source verification
nzbekisan

उज्बेकिस्तान: हिजाब मामले पर राष्ट्रपति से उलझने वाला इमाम बर्खास्त

उज्बेकिस्तान में हिजाब मामले पर राष्ट्रपति शावकत मिरजीयोयेव से उलझने वाले इमाम को बर्खास्त कर दिया गया। राष्ट्रपति को धार्मिक चिन्हों पर काफी उदार माना जाता है। उन्होंने महिलाओं के हिजाब और पुरुषों की दाढ़ी पर नए नियमों की घोषणा की थी। बता दें, मिरजीयोयेव 2016 में सत्ता में आए थे और उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता पर लगी कई तरह की रोकों संबंधी उदार रवैया अपनाया था। वे धार्मिक स्वतंत्रता के पक्ष में हैं और यह उनके उदारवादी आर्थिक और राजनीतिक सुधारों के अभियान का हिस्सा भी है।

Patrika .com/america-news/venkaiah-naidu-says-some-people-are-trying-to-make-hindu-word-untouchable-and-intolerable-in-world-hindu-congress-chicago-3388099/">विश्व हिंदू कांग्रेस में बोले नायडू- कुछ लोग हिंदू शब्द को अछूत और असहनीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं

पिछले महीने उन्होंने नई नीति जारी की है। हालांकि इसमें सरकार ने धार्मिक कपड़ों जैसे कि हिजाब जैसी चीजों तथा पुरुषों की दाढ़ी संबंधी लंबे समय से लगी रोक को नहीं हटाया। राष्ट्रपति के इस कदम की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। उनकी इस नीति को इस्लाम विरोधी करार दिया जा रहा है। किंतु उनकी इस नीति का सोशल मीडिया पर लगातार विरोध किया जा रहा है।

उइगर मुस्लिमों के विचारों पर भी नियंत्रण लगा रहा चीन , कैंप में दे रहा प्रशिक्षण

सोशल मीडिया पर ताशकंद के एक इमाम ने इस नीति की काफी आलोचना की। पिछले सप्ताह उसने फेसबुक पर राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए एक वीडियो पोस्ट कर दिया। उसने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि उजबेकिस्तान के मुस्लिम बोर्ड ने उन्हें पद से हटा दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में परपियेव नाम के इस इमाम ने कहा है कि राष्ट्रपति की सुधारात्मक नीतियों से समूचा मुस्लिम समुदाय पीड़ित और दुखी है।

क्या अमरीका से डरा उत्तर कोरिया, सैन्य परेड में नहीं दिखाई घातक मिसाइलों की ताकत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुस्लिम बोर्ड को सरकार के करीब माना जाता है। इमाम ने अपनी पोस्ट ने लिखा कि उन्हें इस बात पर कोई अफसोस नहीं है कि उन्होंने विडियो में क्या कहा। उन्होंने अपने पिता द्वारा अपना स्मार्टफोन तक छीन लेने की बात भी लिखी। इस पर मुस्लिम बोर्ड की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।