
पाकिस्तान चुनाव 2018: नेशनल और प्रादेशिक असेम्बली के लिए वोटिंग शुरू, देर रात आएंगे परिणाम
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान बुधवार 25 जुलाई को सुबह 8 बजे शुरू हो गया है । एक छिन्न-भिन्न राजनीतिक इतिहास की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान की जनता 11 वें आम चुनाव में मतदान कर रही है। अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच पाकिस्तान में नई नेशनल असेंबली और प्रांतीय असेंबली का चुनाव करने के लिए मतदान हो रहा है। लाहौर, नवाबशाह और फैसलाबाद के कुछ मतदान केंद्रों पर समय से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है।
Live Updates:
1.25 PM- नौशेरा में वोटर्स अपने साथ ले गए मतपत्र
1.10 PM- क्वेटा के तामीर ए नौ मतदान केंद्र पर मतदान शुरू
12.45 PM- चीफ जस्टिस मियां साकिब निसार ने वोट डाला
12.45 PM- रद्द हो सकता है इमरान खान का वोट
12.20 PM- वोटिंग के दौरान इमरान पर वीडियो रिकॉर्डिंग कराने का आरोप
12.00 PM- क्वेटा में बम फटने से 10 मौतों की आशंका, 15 घायल
11.50 AM- बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बम बिस्फोट
11.45 AM- इस्लामाबाद में इमरान खान ने वोट डाला
11.30 AM- हाफिज सईद ने डाला वोट
11.30 AM- यूरोपियन यूनियन के पर्यवेक्षक कर रहे हैं मतदान केंद्रों का दौरा
11.30 AM- बख्तावर और असीफा भुट्टो ने एनए -213 में अपना वोट डाला
11.30 AM- अब तक क्वेटा में मतदाताओं का प्रतिशत बेहतर है
11.10 AM- पाक सरज़मीन पार्टी के प्रमुख मुस्तफा कमल ने एनए -243 में अपना वोट डाला है
11.00 AM- कराची में वोटिंग केंद्रों के बाहर नारेबाजी
10.50 AM- एमक्यूएम के फारूक सत्तार ने अपना वोट डाला
10.30 AM- कराची के कोरंगी क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी वोट डालने के प्रयास में एक व्यक्ति को गिरफ्तार
10.00 AM- कराची के कुछ मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की ख़बरें
9.45 AM- पेशावर में बड़ी संख्या में वोट करने पहुंचीं महिलाएं
9.25 AM- जैकोबाबाद, लाहौर और नवाबशाह में वोटिंग शुरू नहीं हो पाई
9.00 AM- शहबाज शरीफ की अपील, सभी बिना वक़्त गवाएं वोट डालें
8.10 AM- शहबाज शरीफ ने वोट डाला
8.00 AM- पाकिस्तान में वोटिंग शुरू
शुरू हुई वोटिंग
पाकिस्तान के 841 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट आज डाले जा रहे हैं। हालांकि 8 राष्ट्रीय एवं प्रांतीय असेम्बली निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में एक निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया गया है, जबकि अन्य सात में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की मौत के कारण चुनाव स्थगित हो गया है। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने पीके -78 पेशावर , पीपी -87 मियांवाली , पीएस -87 मलीर , पीके -99 डेरा इस्माइल खान , पीबी -35 मस्तुंग , पीपी -103 और एनए -103 फैसलाबाद क्षेत्रों में चुनाव स्थगित कर दिया है।
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने मतदान के लिए 244,687 मतदान केंद्रों वाले 85,058 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इसने अलग-अलग सरकारी विभागों के आठ लाख मतदान कर्मचारियों की सेवाएं ली हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चुनावों को सुरक्षित रूप से कराने के लिए हजारों पुलिस और सैन्य कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदाताओं के लिए स्कूलों, टाउन हॉल में मतदान केंद्र बनाये गए हैं। चुनावों के लिए सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। बता दें कि 100 मिलियन से अधिक पंजीकृत मतदाता अपने अगले नेता को चुनने के वोट डाल रहे हैं।
आयोग ने कहा है कि चुनाव के संचालन के लिए आवश्यक सभी आवश्यक सामग्री मतदान केंद्रों में मौजूद हैं। पाकिस्तान आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है। हालांकि सेना द्वारा हस्तक्षेप के आरोप के बाद पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनाव को लेकर आशंकाएं जताई जाने लगी हैं। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के एक बयान के मुताबिक पाकिस्तान के चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षाबल मुहैया करा दिए गए हैं। सैनिकों की देखरेख में मतदान केंद्रों के लिए सैन्य व्यवस्था की जा रही है
शहबाज शरीफ ने डाला वोट
पीएमएल नवाज के अध्यक्ष और इन चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करने वाले शहबाज शरीफ ने अपना वोट डाला। मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा की हम सबको बिना वक़्त गवाएं अपना वोट डालना चाहिए।
मतपत्रों के जरिये होगा मतदान
पकिस्तान चुनाव के लिए लगभग 220 मिलियन मतपत्रों को मुद्रित किया गया है। नेशनल असेंबली के लिए मतपत्र का रंग हरा है, जबकि प्रांतीय असेंबली के लिए सफेद रंग के पेपर इस्तेमाल किया गया है। मतदान केंद्रों में 17,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। ऐसे मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और चौकसी बरतने के विशेष इंतजाम किये गए हैं। बता दें कि पिछले चुनावों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की अगुवाई में पीएमएल-एन ने नेशनल असेंबली में कुल 342 में से 166 सीटों के साथ विजय हासिल की थी।
Updated on:
25 Jul 2018 03:20 pm
Published on:
25 Jul 2018 09:10 am

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
