क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव के मुताबिक, झील में स्नान करने से पूर्व पुतिन वहां पश्चिमी सेलिगर लेक पर स्थित निलोव मोनास्ट्री में आयोजित विशेष प्रार्थनासभा में शामिल हुए। पेस्कोव ने कहा कि इस साल इलाके में तापमान अन्य वर्षो की तरह था, फिर भी शून्य से छह-सात डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में करीब 18 लाख रूसी लोगों ने इस अवसर पर बर्फ जमी झील में स्नान किया।