
पति पत्नी में मधुर संबंध के टोटके
1. किसी भी महीने के कृष्ण पक्ष की किसी भी तिथि को मकान के किसी कमरे में जमीन पर आसन लगाकर बैठ जाएं और इस समय आप दक्षिण या पश्चिम दिशा में न देखें। अब दीपक और अगरबत्ती जलाकर भगवान श्रीकृष्ण के किसी भी मंत्र का 108 बार उच्चारण करें।
2. सात शुक्रवार तक दस ग्राम कपूर और मिठाई लेकर दोनों हाथ जोड़कर अपना और पत्नी का नाम लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि दोनों के प्रेम संबंध अच्छे हों। बाद में कपूर और मिठाई को शिव मंदिर में रख आएं।
3. तांत्रिक ग्रंथों के अनुसार चार लौंग और चार इलायची पीस दें और इससे बकरी के दूध में चाय बनाकर शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को पत्नी को पिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय से पत्नी के मन में आपके प्रति प्रेम उत्पन्न होगा।
4. पत्नी को वश में करने के लिए श्रीकृष्ण जी की तस्वीर घर के उत्तर दिशा में पूजा स्थल पर रखें, और उसकी पूजा करें। मान्यता है कि इस टोटके से पत्नी आपके अनुकूल व्यवहार करेगी और उसके मन में आपके लिए अगाध प्रेम उमड़ेगा। वह आपसे झगड़ा नहीं करेगी।
5. कुछ जगहों पर पत्नी को वश में करने के लिए लोग पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में अनार की लकड़ी तोड़कर, उसे धूप दिखाकर लोगों की नजर बचाकर अपनी दाहिनी भुजा में बांधते हैं। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
6. कुछ समुदायों में पत्नी को काबू करने के टोटके के रूप में विशेष किस्म के धूप के धुएं का इस्तेमाल किया जाता है। इसके तहत लाल चंदन, सिंदूर कंगनी, इलायची और कांकड़सिंगी से धूप तैयार किया जाता है और रोज की पूजा में इस धूप को जलाया जाता है।
7. पत्नी को वश में करने के उपायों में मछली का चित्र या मूर्ति शयन कक्ष में रखने और रोजाना सोने से पहले देखने की भी मान्यता है।
Updated on:
8 Mar 2024, 2:21 PM IST
Published on:
13 Sep 2023, 7:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.