
भोपाल। नए साल 2023 में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। दरअसल इस नए साल 2023 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है, इन ग्रहों में से एक देवगुरु बृहस्पति भी नई राशि में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति ग्रह साल 2023 में 22 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन से निकलकर मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि मेष में प्रवेश करेंगे। गुरु के इस राशि परिवर्तन से विपरीत राजयोग बनने जा रहा है। आइए भोपाल के पं. जगदीश शर्मा से जानें देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर किन राशियों के लोगों के जीवन में लाने वाला है सुख-समृद्धि व आर्थिक लाभ...
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। इस अवधि में इस राशि से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी, तो नई जॉब तलाश रहे लोगों को बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि से जुड़े लोगों के लिए गुरु का यह गोचर शुभ रहने वाला है। इन्हे भाग्य का साथ मिलेगा। कॅरियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। आय के नए साधन बनेंगे। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए गुरु का यह गोचर विशेष लाभप्रद रहने वाला है। इस अवधि में कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। आय के नए साधन भी मिलेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए गुरु का यह गोचर सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। धन लाभ के भी प्रबल योग हैं।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह होने के कारण इस राशि के जातकों को गुरु गोचर का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुभ समाचार मिल सकते हैं। वही व्यापारियों और कारोबारियों को मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।
Published on:
24 Dec 2022 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
