मेष
मेष राशि के लोगों के लिए गुरु चांडाल योग अशुभ माना जा रहा है। इन्हें इस अवधि में अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद अलर्ट रहना चाहिए। इस अवधि में इन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका मन हमेशा विचलित रहेगा। इस अवधि में आपको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु चांडाल योग अशुभ साबित होगा। इस अवधि में इन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको कहीं से कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। इस दौरान आप यदि धैर्य से काम लें तो समय अच्छी तरह से बीत सकता है। कोई काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें, उसके बाद ही उसे लेकर आगे बढ़ें।
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए गुरु चांडाल योग की अवधि अशुभ रहने वाली है। इस अवधि में आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। जल्दी से किसी पर भी भरोसा न करें। इस अवधि में आपको अज्ञात भय सता सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो बेहतर होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु चांडाल योग की अवधि शुभ नहीं रहने वाली। इस अवधि में आप किसी से भी उधार लेने या देने से बचें। यह समय आपके लिए ठीक नहीं है। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय नहीं रहेगा। इस अवधि में आपके हर काम में बाधा या अड़चनें आ सकती है।
गुरु चांडाल योग से बचने के लिए करें ये उपाय
गुरु चांडाल योग की इस अवधि में इस योग की अवधि में अशुभ प्रभावों से बचने के लिए गाय को चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें। केले के पौधे की पूजा करें। इस अवधि में भगवान शिव पर जलाभिषेक करना श्रेयस्कर रहेगा। उन्हें बेलपत्र चढ़ाएं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें। ऐसा करने से गुरु चांडाल योग के अशुभ प्रभाव कम होंगे।