1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guru gochar 2023: 12 साल बाद गुरु के राशि परिवर्तन से बना विपरीत राजयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बढ़ेगी इनकम

Guru Gochar2023: Vipreet raj yoga will increase income source of these zodiac sign: 12 साल बाद उन्होंने राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि में गोचर किया है। गुरु के इस गोचर से राशि चक्र की सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। किसी को खुशियां मिलेंगी तो किसी को शुभ समाचार। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें इस बार गुरु के गोचर से बने विपरीत राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ किस राशि को मिलेगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 1 May 2023, 1:45 PM IST

guru_gochar_se_in_rashiyon_ko_milega_bhagya_ka_sath.jpg

Guru Gochar2023: Vipreet raj yoga will increase income source of these zodiac sign: 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति ने मेष राशि में प्रवेश किया है। मेष राशि में गुरु के प्रवेश से एक योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का नाम है विपरीत राजयोग। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति या गुरु ग्रह को ग्रहों का गुरु माना जाता है, इसीलिए इन्हें देव गुरु कहा जाता है। वे किसी भी एक राशि में 12 महीने यानी सालभर गोचर करते हैं और एक साल बाद ही राशि में परिवर्तन करते हैं। इस बार गुरु मेष राशि में 12 साल बाद आए हैं। यानी 12 साल बाद उन्होंने राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि में गोचर किया है। गुरु के इस गोचर से राशि चक्र की सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। किसी को खुशियां मिलेंगी तो किसी को शुभ समाचार। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें इस बार गुरु के गोचर से बने विपरीत राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ किस राशि को मिलेगा...

मिथुन राशि
देवगुरु बृहस्पति के मेष राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के लोगों को सबसे ज्यादा और विशेष लाभ मिलने जा रहा है। इन्हें इस अवधि में किस्मत का साथ मिलेगा। इनकी आय बढ़ेगी। बिजनेस में तरक्की तो नौकरी में प्रमोशन मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए गुरु के गोचर से बन रहे विपरीत राजयोग का काफी लाभ मिलने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को इस अवधि में तरक्की मिलेगी। बिजनेस करने वालों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए इनके काम पूरे होंगे। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि
गुरु गोचर से बने विपरीत राजयोग के कारण कर्क राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे। इस अवधि में इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। कॅरियर में तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। इनकम सोर्स बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि
गुरु गोचर से बन रहे विपरीत राजयोग से कन्या राशि के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस अवधि में ये लोग जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। इनका दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि
देव गुरु का मेष राशि में प्रवेश करना और विपरीत राजयोग बनाना मीन राशि के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में इन्हें धन लाभ होगा। बिजनेस करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों का जीवन भी सुखद रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: Shukra Gochar in May 2023: कल से चमकने जा रही है इन राशियों की किस्मत, शुक्र का गोचर दिलाएगा धन, दौलत, शोहरत और मुकाम भी