सनातन धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है दान पुण्य और जरूरतमंदों की मदद से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही मन की शांति, मनोकामना पूर्ति, पुण्य फल की प्राप्ति, ग्रह-दोषों से छुटकारा मिलता है। यह भी मान्यता है कि यदि आप अपने जीवन में सुख और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो कुछ विशेष प्रकार की दालों का दान करना चाहिए। आइए जानते हैं खरमास 2024 में कौन सी दालों का दान करना शुभफलदायक है।