परशुराम जयंती पूजा विधि
परशुराम जयंती पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर करना चाहिए। इस दिन व्रत रखने की भी परंपरा है। पूजा घर को गंगाजल से शुद्ध करने के बाद एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछा कर भगवान परशुराम जी की मूर्ति या तस्वीर को उस पर स्थापित करें। अब उनके चरणों में फूल और अक्षत अर्पित करे और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाइए। पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद भगवान परशुराम को मिठाई का भोग अवश्य लगाइए फिर धूप दीप से उनकी आरती कीजिए।
परशुराम जयंती का महत्व
भगवान परशुराम की पूजा करने से व्यक्ति का डर समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परशुराम जी एक मात्र ऐसे अवतार हैं, जो आज भी पृथ्वी पर जीवित हैं। दक्षिण भारत के उडुपी के पास परशुराम जी का बड़ा मंदिर है। कल्कि पुराण के अनुसार, जब कलयुग में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे, तो परशुराम जी ही उनको अस्त्र-शस्त्र में पारंगत करेंगे। भगवान राम से मुलाकात के बाद परशुराम जी भगवान विष्णु के अन्य अवतार से मिलेंगे। परशुराम जी भगवान शंकर के परम भक्त हैं। भोलेनाथ ने ही परशुराम जी को एक अमोघ अस्त्र− परशु प्रदान किया था।