30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं इस राशि के लोग, बड़े निर्णय लेने में हो जाती है इनकी हालत खराब

यही नहीं इन्हें जीवन में क्या काम करना है, अपने बॉस से प्रमोशन या इंक्रीमेंट की बात करनी है ये ज्यादातर यही सोचते नजर आते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसी राशियों के लोगों के बारे में जो जीवन में ज्यादातर समय कन्फ्यूजन भरी राहों से गुजरते हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 13 Mar 2023, 11:03 AM IST

is_rashi_ke_log_hamesha_rehte_hain_confuse.jpg

आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोग चाहकर भी अपनी बात किसी से कह नहीं पाते, यहां तक कि कोई फैसला लेना हो तो ये लोग किसी की राह ताकते हैं कि बिना राय के यह काम नहीं करना है। यही नहीं इन्हें जीवन में क्या काम करना है, अपने बॉस से प्रमोशन या इंक्रीमेंट की बात करनी है ये ज्यादातर यही सोचते नजर आते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसी राशियों के लोगों के बारे में जो जीवन में ज्यादातर समय कन्फ्यूजन भरी राहों से गुजरते हैं...

ये भी पढ़ें : Shukra ka Rashi parivartan 2023: आज से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, शुक्र शुक्र ने मेष राशि में किया प्रवेश, मिलेगी लग्जरी लाइफ

इस राशि के लोग हमेशा रहते हैं कन्फ्यूज

वृषभ
इस राशि के लोग हमेशा भ्रमित और चिंतित रहते हैं। चाहे किसी भी तरह का डिसीजन लेना हो, डिसिजन करते समय इनमें आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। यही कारण है कि वे हमेशा हां और ना के बीच लटके रहते हैं। वे चाहते कि वे सही निर्णय लें। इसीलिए वे अक्सर लोगों से राय मांगते नजर आते हैं, ताकि वे सही निर्णय ले सकें।

कर्क राशि
इस राशि के लोग अधिकतर निर्णय लेने में बहुत समय लेते हैं। ये बहुत सोच-विचार करने के बाद हीकिसी निर्णय पर पहुंचते हैं। इसलिए अगर आप इनके उलझन भरे व्यक्तित्व से परेशान हैं, तो आपको इसके लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। लेकिन जीवन में जब भी बड़े निर्णय लेने की बात आती है, तो ये अक्सर कन्फ्यूज्ड नजर आते हैं। वे जानते हैं कि क्या गलत हो सकता है और इसलिए निर्णय लेने से पहले ये लोग कुछ ज्यादा ही सोच-विचार करते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के लोग शांत और रचनाशील माने जाते हैं। वहीं इस राशि के लोग बहुत मधुर व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। यही कारण है कि लोगों को इनसे मिलना पसंद होता है। हालांकि कई बार कुछ लोग इनके इसी व्यवहार को हल्के में ले लेते हैं। यही कारण है कि तुला राशि के लोग हर किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करते।

ये भी पढ़ें: Numerology: Mulank 8: अपनी धुन के पक्के लेकिन इस कमी के कारण अक्सर अकेले रह जाते हैं मूलांक 8 वाले लोग