
Surya Gochar 2023: Meena Sankranti will make luck of these zodiac signs during this period: ग्रहों के राजा सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि जब भी सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह संक्रांति कहलाता है। इस बार सूर्य देव ने मीन राशि में गोचर किया है। जिससे मीन या मीना संक्रांति हुई है। पिछले दिनों 15 मार्च को सूर्य देव ने सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में गोचर किया है। यहां पहले से ही देव गुरु बृहस्पति विराजे हैं। ऐसे में 12 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि सूर्य और बृहस्पति मीन राशि में मिले हैं। वैसे भी मीन राशि बृहस्पति के स्वामी हैं। अपनी राशि में ही सूर्य से मिलने के कारण इसका लाभ कई राशियों को मिल रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबि मीन में सूर्य और बृहस्पति के मिलने से कई राशियों का भाग्य चमक रहा है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां...
1. वृष
सूर्य का गोचर इस राशि के एकादश यानी 11वें भाव में हुआ है। इसलिए इन्हें इस अवधि में अचानक आर्थिक लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी यह समय शानदार है। इन लोगों को खुशियां ही खुशियां मिलेंगी और परिवार का साथ भी मिलेगा।
2. मिथुन
सूर्य का गोचर इस राशि के 10वें भाव में हुआ है। ऐसे में इस अवधि में इन लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर भी इन्हें इनकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
3. कर्क
सूर्य ने इस राशि के 9वें भाव में गोचर किया है। यह राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। इस अवधि में इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए भी लाभ का समय रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं।
4. तुला
सूर्य देव ने इस राशि के छठे भाव में गोचर किया है। यह भाव दर्शाता है कि आपके शत्रु आपका फिलहाल कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे। कॅरियर में भी तरक्की के योग हैं।
5. वृश्चिक
सूर्य देव ने वृश्चिक राशि के पांचवें भउव में गोचर किया है। इसलिए सूर्य का यह गोचर इनके लिए बहुत लकी रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार और शिक्षा से जुड़े कार्यों में फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी शानदार रहेगी।
6. धनु
सूर्य के गोचर से इस राशि के लोगों को कई सुख-सुविधाएं मिलेंगी। इनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहने वाला है। आय की बात करें तो यह समय आपकी आय बढ़ाने वाला साबित होगा।
7. कुंभ
सूर्य देव ने इस राशि के दूसरे भाव में गोचर किया है। इसलिए यह अवधि में आपकी वाणी दूसरों के मन को जल्द ही प्रभावित कर लेगी। आपको इस अवधि में परिवार को लेकर संवेदनशील रहना होगा। नौकरी करने वालों को इस दौरान बेहतर परिणाम मिलेंगे।
8. मीन राशि
सूर्य का यह गोचर मीन राशि के लोगों के लिए बेहतरीन रहगा। हम कह सकते हैं कि सूर्य के साथ स्वराशि में बैठे गुरु का मिलन इस राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। सरकारी नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको कोई खुश खबरी मिल सकती है।
Updated on:
20 Mar 2023, 1:06 PM IST
Published on:
20 Mar 2023, 1:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.