31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yearly Horoscope 2022- जानें सभी 12 राशियों का 2022 का सालाना राशिफल

Yearly Horoscope 2022: आपके और आपके अपनों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 ? पढ़ें विस्तरित राशिफल

12 min read
Google source verification
Yearly Astrology-rashifal-horoscope 2022

Yearly Astrology-rashifal-horoscope 2022

साल 2022 शुरु हुए 22 दनि हो चुके हैं, ऐसे में अब भी लोग जहां इस नए साल को लेकर संदेह में बने हुए हैं। वहीं इस साल की ज्योतिष गणनाओं के अनुसार ये नया साल 2022 श्नि की छाया में रहेगा। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ग्रहों की चाल उनके गोचर व विभिन्न परिवर्तनों के आधार पर ज्योतिषों का मानना है, कि यह वर्ष 2022 काफी अलग तरह का व मिलाजुला होगा। ऐसे में जहां जो लोग अत्यंत फायदे में होंगे वे अचानक नुक्सान में आ जाएंगे, वहीं जो काफी नुक्सान में चल रहे होंगे उन्हें अचानक से लाभ मिलना शुरु हो जाएगा।

इस बदलाव के संबंध में ज्योतिष के जानकार एसके उपाध्याय का कहना है कि ग्रहों में होने वाले बदलाव और चाल में हो रहा परिवर्तन इस साल 2022 में अपना कुछ विशेष फल लाता दिख रहा है। जिसके फलस्वरूप विशेष स्थितियों का निर्माण् होगा। तो चलिए जानते है सभी 12 राशियों का साल 2022 का राशिफल:

1. मेष राशिफल ( Aries Horoscope 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
वर्ष 2022 के शुरू में आप व्यवसाय और नौकरी के दृष्टिकोण से सफलता हासिल करते दिख रहे है। इस समय आप पाॉजिटिव ऊर्जा से भरे रहेंग। भाग्य के साथ के चलते धन लाभ के योग बनेंगे। नए क्षेत्रों में निवेश लाभकारी रह सकता है। आपको विदेश यात्रा का भी मौका हासिल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धोखाधड़ी और परेशानियों से सावधान रहें। नौकरी में पदोन्नति की संभावनाओं के बीच इस साल का सबसे शुभ समय मध्य मई से अक्टूबर तक का होगा। जबकि नवंबर और दिसंबर कुछ उलझन से भरे हो सकते हैं। सितंबर से नवंबर के बीच पिता की सेहत को लेकर ध्यान देना होगा।

जबकि आर्थिक दृष्टि से जनवरी से अप्रैल तक का समय शुभ परिणाम देगा। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन अप्रैल की शुरुआत से ही संभलकर चलना होगा। अप्रैल की शुरुआत से आपको पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, जिसे नजरअंदाज न करें।

उपाय
हर मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।


2. वृषभ राशिफल 2022 ( Taurus Horoscope 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
वृषभ राशि वालों के लिए यह साल 2022 काफी अच्छा रहता दिख रहा है, इस समय आपके कार्य में भाग्य साथ देगा, ऐसे में आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं। वहीं व्यवसाइयों के लिए भी ये समय बेहतर लाभ वाला रहेगा। इस वर्ष 2022 में कुछ समय के लिए स्थान परिवर्तन की भी प्रबल संभव बनती नजर आ रही है। करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि अपकी मेहनत के चलते हासिल हो सकती है। शनि देव इस वर्ष आप पर मेहरबान रहेंगे।

परिवारिक जीवन में तनाव विशेष तौर तक मार्च तक रहने की संभावना है। अप्रैल में नवविवाहितों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से 2022 की शुरूआत को चुनौतीपूर्ण रहेगी। इस समय बड़े निवेश से बचें। अप्रैल मध्य से आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। वर्ष की शुरुआत में सेहत पर ध्यान देना होगा। उचित होगा कि आप दैनिक व्यवस्था विकसित करें।

उपाय :
हर शुक्रवार को गरीबों को चीनी, सफेद मिठाई या बताशे का दान करें।

Must Read- एक उपाय जो सालभर आपको दिलाएगा प्रसिद्धि और उन्नति!

3. मिथुन राशि ( Gemini Horoscope 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
मिथुन राशिवालों को साल 2022 में करियर के क्षेत्र में कई अवसर मिलेंगे। उचित होगा कि काम पर फोकस करें इससे आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे। अप्रैल मध्य से कार्य के क्षेत्र में आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यवसायी जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

वर्ष की शुरुआत में आपको धन लाभ होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको अपेक्षा से अधिक लाभ भी होगा और ग्रहों की स्थिति के चलते अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में आपके पास निश्चित रूप से अच्छा धन होगा और इस वर्ष आपको धन की कोई कमी नहीं होने वाली है। आपको पदोन्नति के माध्यम से अच्छा वेतन मिलने की पूरी संभावना है। लेकिन खर्चों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता इस पूरे वर्ष रहेगी।

यह वर्ष 2022 बेहद अनुकूल रहेगा। घर वालों के बीच आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में इस वर्ष किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है।

उपाय:
श्रीगणेश जी की हर बुधवार को पूजा करें ।


4. कर्क राशि Cancer Horoscope Predictions 2022: के लिए कैसा रहेगा साल 2022
कर्क राशि वालों को साल 2022 में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आप अपने प्रयासों से कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति हासिल कर सकेंगे। पदोन्नति के लिए असपको कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यवसाइयों के लिए वर्ष 2022 की शुरुआत इतनी अनुकूल नहीं होगी और सफलता के लिए इनको कड़ी मेहनत और ध्यान एकाग्र करना पड़ेगा। आपको 2022 के उत्तरार्ध में व्यवसायिक सफलता प्राप्त हो सकती है। इस वर्ष सभी जातकों के व्यावसायिक क्षेत्र में औसतन परिणाम मिलेंगे।

परिवारिक जीवन में आपको 2022 में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आपको परिवार के सुख में कमी महसूस होगी, वहीं परिवार का सहयोग प्राप्त करने में आपको परेशानी होगी। निजी जीवन तनावग्रस्त रहने के चलते व कार्य की अधिकता के कारण भी आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। 2022 के उत्तरार्ध में संतान की कोई भी चिंता पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। नवविवाहितों को इस वर्ष कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आर्थिक दृष्टि से 2022 सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा, साल के शुरुआत भले ही कुछ कमजोर रहेगी, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रख धन के संचय का प्रयास करें। अप्रैल के बाद स्थितियों में कुछ बदलाव आएगा। सरकारी क्षेत्र से धन लाभ की संभवना के बीच खर्चों में नियंत्रण रखने की आवश्यकता पूरे वर्ष बनी रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन मिलने में आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि निवेश को लेकर सतर्क रहें।

इस वर्ष 2022 में सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जबकि वर्ष के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य अच्छा और स्थिर रहेगा।

उपाय :
रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। और भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें साथ ही समय समय पर शिवलिंग का अभिषेक भी करते रहें।

Must Read- साल 2022 में किस राशि के लोग करें अपनी किस कमजोरी को दूर? जिससे सफलता मिले

5. सिंह राशिफल 2022 (Leo Horoscope Predictions 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
सिंह राशि वालों के लिए भी करियर की दृष्टि से 2022 मिलाजुला रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रखने के लिए कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। मई के बाद आप कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने काम और पेशे में काफी प्रगति करेंगे। साझेदारी में आय के नए स्रोत मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। व्यवसाय अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में हैं कार्यस्थल पर अधिक मान सम्मान मिलेगा। लेकिन साल के उत्तरार्ध में थोड़ा प्रतिकूल परिणाम मिलने की आशंका है। इस अवधि के दौरान आपके शत्रु बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन पेशे पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इस वर्ष परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन परिवार में कभी-कभी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा। इस साल अपने माता-पिता की सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। विवाहित जातकों को दूसरे संतान की खुशी मिल सकती है। इसके अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहें। क्योंकि वह मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

आर्थिक मामले में 2022 मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा, लेकिन इस साल आपके खर्चे अधिक रहने से आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। 2022 में आपको अपनी आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना होगा अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। जून से अक्टूबर के दौरान आपके पास पैसे का अच्छा स्रोत होगा और आप अच्छा धन अर्जित करेंगे। अप्रैल के बाद का समय बेहद ही शुभ रहेगा। इस अवधि में आप पेशेवर रूप से या दोस्तों, जीवनसाथी या पेशेवर भागीदारों के माध्यम से धन अर्जित करने में भी कामयाब रहेंगे।

इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं आ सकती हैं, अत:सेहत को लेकर सजग रहें। यह समय चुनौतीपूर्ण रहने की प्रबल संभावना है, इस दौरान आपको हाथ, पेट और गुर्दे से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। अत: नियमित रूप से योग व्यायाम करने के साथ ही चिकित्सीय परामर्श लेते रहें।

संबंधित खबरें

उपाय
रोज सूर्य देव को जल चढ़ाएं। रविवार के दिन आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ व पिता की सेवा करें।


6. कन्या राशिफल 2022 (Virgo Horoscope Predictions 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022

साल 2022 में कन्या राशि वालों के लिए जनवरी, मार्च और जून के महीने कॅरियर के लिहाज से काफी बेहतर रहेंगे और मई के शुरुआत में कुछ को मनचाहा स्थानांतरण भी मिल सकता है। लेकिन इस वर्ष कुछ समय आपको निराश भी करेगा। वहीं कई बार आपको सफलता भी मिलेगी। आपके कॅरियर में तरक्की का कारण अपकी कुशल संवाद शैली रह सकती है। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति संभव है। वहीं उद्योग के काम को बदलने की योजना बना रहे थे जातक इसे बेहतर करने में सक्षम हो सकते हैं। बेरोजगारों को इस वर्ष नौकरी मिल सकती है।

इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस साल पारिवारिक मोर्चे पर शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है, जबकि साल का मध्य भाग औसत रहेगा और साल का अंतिम भाग आपके लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। साल 2022 के मध्य में आपको अप्रैल से सितंबर के बीच कुछ पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक जीवन में आपको 2022 में अनेक उठापटक से गुजरना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर साल की शुरुआत कमजोर रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे भाग्य के साथ से स्थितियों में भी सुधार होगा। अप्रैल के बाद आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के साथ ही उन्नति के मार्ग भी प्रशस्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस समय मजबूत रहेगी। इस समय आपके किसी बड़े खर्च की आशंका है।

सेहत के लिहाज से यह वर्ष अच्छा रहेगा। पहले से चली आ रही किसी बीमारी से आपको पूरी तरीके से मुक्ति मिल सकती है। अप्रैल से लेकर जुलाई तक का समय आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा।

उपाय :
भगवान गणपति की गणेश चालीसा का पाठ करने के अलावा भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें साथ ही गौ माता को हा बुधवार हरा चारा खिलाएं।

Must Read-नए साल 2022 में राजा शनि करेंगे न्याय, जानें किन राशि वालों को देंगे दंड और किन्हें मिलेगा इनाम

7. तुला राशिफल 2022 (Libra Horoscope Predictions 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
तुला राशि वालों को साल 2022 का पहला भाग कॅरियर को लेकर काफी अनुकूल फल वाला दिख रहा है। ऐसे में इस दौरान आप अपना बेहतर प्रदर्शन देने में सफल रहेंगे। इस समय कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जिसके चलते नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। साल के शुरुआती महीनों के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।

जबकि साल के दूसरे भाग में करियर के लिहाज से काफी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। नौकरी या काम बदलने का विचार करने वाले लोगों को अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले और नई नौकरी में शामिल होने से पहले अच्छे से सोच विचार लेना चाहिए। यह वर्ष 2022 व्यापारिक रूप पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर रहेगा, ऐसे में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

पारिवारिक जीवन साल की शुरुआत में ज्यादा अनुकूल रहता नहीं दिख रहा है। किसी कारणवश इस समय आपको अपने घर से दूर जाना पड़ेगा, वहीं काम की अधिकता के चलते परिवार में सामंजस्य की कुछ कमी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में मनमुटाव संभव है। जबकि साल 2022 का उत्तरार्ध भाग परिवारिक संबंधों के मामले में बहुत अच्छा रहता दिख रहा है। इस दौरान आपमें से कुछ परिवार को खुश रखने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

आर्थिक जीवन के मामले में वर्ष का प्रारंभ अच्छा रहेगा। ऐसे में अप्रैल से सितंबर तक का समय आपके लिए धन लाभ की प्राप्ति के लिए बहुत उत्तम रहेगा। वहीं सितंबर में आप दिल खोलकर खर्च करते नजर आएंगे। जिसके कारण आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता पड़ेगी।

सेहत को लेकर वर्ष 2022 में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी साथ ही इस समय आपको हर प्रकार की छोटी-मोटी समस्याओं से अपने शरीर का बचाव करना होगा, यहां तक कि आपको मौसम के बदलाव से पैदा होने वाली बीमारियों से भी सतर्क रहना होगा। उचित होगा कि आप व्यायाम करते हुए अपने शरीर की फिटनेस और वजन पर पूरा नियंत्रण रखें।

उपाय :
हर शुक्रवार गौ माता को आटे का पेड़ा खिलाएं और साथ ही अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

Must Read-कोरोना की तीसरी लहर को लेकर ज्योतिषों ने बता ही दिया पीक से लेकर अंत तक का समय


8. वृश्चिक राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope Predictions 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
वृश्चिक राशि वालों को साल 2022 में पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। इस दौरान आपके स्वभाव में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष आप अपने प्रयास,एकाग्रता और कड़ी मेहनत के दम पर अपने कॅरियर में सफल हो सकते हैं। अप्रैल 2022 के बाद आपकी स्थिति में कुछ सुधार तो होगा, लेकिन शत्रुओं के कारण आपको काम में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अत: कड़ी मेहनत जारी रखनी तो होगी ही साथ ही सतर्क रहना होगा। कॉरपोरेट क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को इस वर्ष एक शानदार सफलता मिल सकती है।

इस वर्ष परिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियों से गुजारना पड़ सकता है। माता पिता की जनवरी के मध्य से लेकर फरवरी के मध्य तक सेहत संबंधी परेशानी आपको तनाव देगी।

पूरे वर्ष खूब मेहनत से अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यवसायी लोगों के लिए यह अवधि उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने में आपको अप्रैल से सितंबर के बीच सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना के बीच इस वर्ष संपत्ति खरीदने की संभावना कम है। उचित रहेगा कि पहली छमाही के दौरान किसी भी बड़े निवेश से बचें। कारण यह है कि इस दौरान परिवार में कुछ खर्च होने की भी प्रबल संभावना है।

सेहत के मामले में वर्ष 2022 मिश्रित परिणाम देगा। लेकिन मार्च तक आपको बीच-बीच में शारीरिक कष्टों से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में अपने खान-पान को लेकर अधिक सावधानी रखें।

उपाय
हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ वर्ष भर करते हैं। घर से निकलने से पहले रोजाना अपने मस्तक पर शुद्ध केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

Must Read- Year 2022 Festival List- नए साल 2022 के व्रत, तीज व त्यौहार का कैलेंडर

9. धनु राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope Predictions 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
धनु राशि वालों को साल 2022 में कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलने के साथ ही सहकर्मियों और आपके वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आपको कॅरियर में प्रगति करने और लगातार आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे आपकी तरक्की के साथ ही धन लाभ भी होगा। वहीं अप्रैल 2022 के बाद स्थिति में परिवर्तन के चलते आप नया काम शुरू कर सकते हैं। ऐसे में यदि यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सितंबर के बाद का समय सकारात्मक रहने की उम्मीद है। जबकि नवंबर में आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहने के चलते परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव होगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह एक अच्छा वर्ष साबित होने की संभावना है।

आर्थिक जीवन में यह वर्ष कई परिवर्तन लेकर आएगा। साल की शुरुआत कुछ परेशानी से भरी होगी। वहीं अप्रैल से अक्टूबर तक बेहद शुभ समय रहेगा। इस समय भाग्य के साथ से आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के साथ ही आपको मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। यहां ध्यान रखें कि किसी जोखिम भरे व्यवसाय में पैसा लगाने से भी बचें।

यह वर्ष सेहत के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। हालांकि बीच-बीच में आपको कुछ कष्ट होते रहेंगे। जैसे बुखार फोड़े फुंसियां जुखाम खांसी जैसी छोटी समस्याएं आ सकती हैं। उचित रहेगा कि आप नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहें।

उपाय
हर गुरुवार को गाय को हरा चारा, गुड़ व चना आदि खिलाते रहें। हर बृहस्पतिवार पीपल की पूजा करें।


10. मकर राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope Predictions 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
मकर राशि वालों का इस वर्ष कार्यक्षेत्र में विशेष मेहनत करनी होगी। इस समय आपको मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेंगे। ऐसे में उचित होगा कि नए काम को हाथ में लेने से पहले पुराने काम को खत्म कर लें। स्थानांतरण या पदोन्नति के इच्छुक जातकों को भी इस अवधि में सफलता मिल सकती है। अगर आप रोजगार के क्षेत्र में बदलाव के इच्छुक हैं तो साल के पहली या अंतिम तिमाही में यह करना बेहतर होगा। आप अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से इस वर्ष अच्छे संबंध बना कर रखें।

परिवारिक जीवन में साल की शुरुआत में परेशानियां देखने को मिल सकती है। माता को स्वास्थ्य कष्ट आपको मानसिक चिंताएं दे सकता है। अत: माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सचेत रहना होगा। इसके अलावा साल के शुरुआती महीनों में नकारात्मकता आपके पारिवारिक जीवन को परेशानी में डाल सकती है। इस दौरान आपको खुद पर नियत्रंण रखने की जरूरत होगी।

आर्थिक जीवन में इस समय कम अनुकूल फल प्राप्त होंगे, साथ ही इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है,उचित होगा कि खर्चों पर लगाम लगाएं। नए आय के स्रोत ढूंढने में आप सफल रह सकते हैं और साथ ही आप इस दौरान कई महंगी चीजों में भी आप निवेश कर सकते हैं।

सेहत अनुकूल रहेगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव साल 2022 में देखने को मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति पा सकेंगे। साल 2022 की शुरुआत में आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जितना संभव हो सके, खुद को तनाव से मुक्त रखें।

उपाय :
हर शनिवार पीपल के पेड़ में या शनि मंदिर में सरसों का दीपक जलाएं। शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दर्शन व पूजन करें।

Must Read- Numerology 2022 : जानिए साल 2022 का अंक ज्योतिष किस मूलांक वाले को बनाएगा किस्मत का राजा

11. कुंभ राशिफल 2022 (Aquarius Horoscope Predictions 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
कुंभ राशि के लोगों को अपने कार्य के प्रति इस वर्ष अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा, जिसके बाद वे बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में साल के शुरु में आपके सहकर्मी आपको पूरा सहयोग देंगे, जिससे आप हर कार्य को समय रहते पूरा कर सकेंगे। वहीं रोजगार में परिवर्तन के लिए अप्रैल और मई सबसे ज्यादा उत्तम रहेंगे। आपको कुछ समस्या साल के उत्तरार्ध में हो सकती है। निवेश संबंधी कार्य साल के पहले छह महीने में ही करें अन्यथा नुकसान संभव है। कोई भी कार्य शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

साल की शुरुआत में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कुछ मानसिक परेशानियों के चलते पारिवारिक माहौल कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। उचित होगा कि धैर्य से काम लें और चीजों को नजरअंदाज करें। साल की दूसरी तिमाही में आपको परिवार में मौजूद समस्याओं को दूर करने का मौका मिल सकता है। वहीं साल की अंतिम तिमाही पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने की संभावना है।

कार्य में अच्छा प्रदर्शन वर्ष की शुरुआत में करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अप्रैल से सितंबर के बीच आपको व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और लाभ की स्थितियां भी बनेंगी। अप्रैल से सितंबर के बीच विशेष लाभ के योग बनेंगे। इस साल अच्छी आय के बीच आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं

इस वर्ष सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है, मुमकिन है कि आपको सरदर्द, एसिडिटी, जोड़ों में दर्द, अपच, सर्दी जुखाम जैसी समस्याएं परेशान करती रहें। अप्रैल के बाद का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आप मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें।

उपाय
शनिवार के दिन चीटियों को मीठा आटा डालें और शनिवार व मंगलवार को सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

Must read- Omicron Effects- ओमिक्रॅान को लेकर ज्योतिषाचार्यों की एक राय


12. मीन राशिफल 2022 (Pisces Horoscope Predictions 2022) के लिए कैसा रहेगा साल 2022
मीन राशि के जातकों को कॅरियर के मामले में इस साल सुखद परिणाम प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिससे एक बेहतर कॅरियर का आप निर्माण कर सकते हैं। यदि कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो उचित रहेगा कि अप्रैल में इसकी शुरुआत करें। साथ ही जनवरी से मार्च तक की अवधि में किसी परियोजना में पैसा निवेश करने से बचें। भले ही आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा लेकिन फिर भी आपको इस समय अपने अधिकारियों और अपने सहकर्मियों से बेहतर संबंध बनाकर चलने की जरूरत होगी।

आपके खर्चों में इस वर्ष बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि आमदनी में बढ़ोतरी की स्थिति रहेगी। कार्य विस्तार से आपको अधिक मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। साल का शुरुआत आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। आपके पास इस समय धन का आगमन होगा और आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे। अपने खर्चों पर भी आपको लगाम लगाना होगा तभी आपका आर्थिक पक्ष मजबूत स्थिति में आ पाएगा। आपमें से कुछ की आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

वर्ष की शुरुआत में थोड़ा स्वस्थ कुछ नरम रह सकता है ऐसे में आपको सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान आपको पेट से संबंधित कोई भी समस्या हो सकती है। खराब पाचन तंत्र, लीवर, संक्रामक रोग इत्यादि जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस वर्ष खानपान का ध्यान रखते हुए व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

उपाय
हर रोज सुबह में सूर्य देवता को जल अर्पित करें। हर सुबह मस्तक पर पीले चंदन का टीका लगाएं।