29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईवे पर ड्राइविंग के समय एक छोटी सी चूक पड़ेगी भारी! जान लें ये 10 ज़रूरी नियम

भारत में हाईवे पर ड्राइविंग के समय कई बार छोटी सी चूक बड़ी भारी पड़ सकती है। ऐसे में ज़रूरी नियमों के पालन से दुर्घटना से बचा जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Jan 2022, 4:15 PM IST

highway.jpg

Driving on highway

जनसंख्या के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। ज़्यादा जनसंख्या की वजह से भारत में सड़कों पर वाहनों की तादाद भी ज़्यादा रहती हैं। खासकर हाईवे पर ज़्यादा तादाद में वाहन चलते हैं। ऐसे में हाईवे पर छोटी सी चूक भी बड़ी भारी पड़ सकती है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि कुछ ज़रूरी नियमों का पालन करके हाईवे पर दुर्घटना से बचा जा सकता है।


आइए एक नज़र डालते है हाईवे पर ड्राइविंग के समय ऐसे ज़रूरी 10 नियम, जिनका ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।

1. लेन अनुशासन - हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान अपनी लेन में बने रहना बहुत ज़रूरी है। अगर स्पीड कम करने या ओवरटेक करने के लिए लेन बदलना ज़रूरी है, तो इंडिकेटर का इस्तेमाल करें।

2. रियर-व्यू मिरर का करें इस्तेमाल - हाईवे पर ड्राइविंग के समय कार के अंदर बाहर वाले रियर-व्यू का सही से इस्तेमाल करें। इससे पीछे से आने वाले वाहनों का पता चलता है और इसके हिसाब से ड्राइविंग में सुविधा मिलती है।

3. रहे फोकस - हाईवे पर या कहीं भी ड्राइविंग के समय फोकस रहना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में चैटिंग, फोन पर बात करना और इस तरह की दूसरी चीज़ों से बचना चाहिए।

4. वाहन की लिमिट का रखें ध्यान - आपके वाहन की एक लिमिट होती है। स्पीड, RPM जैसे फैक्टर्स में यह लिमिट लागू होती है। ऐसे में ड्राइविंग के समय इस लिमिट को क्रॉस करने की कोशिश कभी भी नहीं करनी चाहिए।

5. वाहन का रखरखाव - हाईवे पर ड्राइव के लिए निकलने से पहले हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका वाहन सही कंडीशन में हो, जिससे ड्राइविंग के समय असुविधा न हो। ऐसे में वाहन का सही रखरखाव रखना चाहिए।


यह भी पढ़ें - स्टील ट्रेडिंग से लेकर गाड़ियां बनाने तक का सफर! जानिए Muhammad से Mahindra बनने की दिलचस्प कहानी

6. सीटबेल्ट हमेशा पहने - हाईवे या और कहीं भी ड्राइविंग करते समय सीटबेल्ट हमेशा पहनकर रखनी चाहिए।

7. ज़रूरत से ज़्यादा स्पीड में वाहन न चलाए - हाईवे पर ड्राइविंग करते समय अपने वाहन को हमेशा ज़रूरत की स्पीड में ही चलाना चाहिए। ओवर स्पीडिंग से बचना चाहिए।

8. रोड का रखें ध्यान - हाईवे पर ड्राइविंग के समय हमेशा आसपास रोड (सड़क) का ध्यान रखना चाहिए।

9. अचानक फैसले लेने से बचे - हाईवे पर ड्राइविंग के समय अचानक से ब्रेक लगाना, लेन बदलना जैसे फैसले कभी भी न ले।

10. अपनी लिमिट का भी रखें ध्यान - हाईवे पर ड्राइविंग के समय वाहन की लिमिट के साथ ही खुद की लिमिट का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में थकान, नींद आना या दूसरी स्थितियों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Audi की इस शानदार SUV की भारत में बुकिंग हुई शुरू, जानिए कब होगी लॉन्च