सामने की ओर टाटा की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी, जो Harrier और Nexon जैसे मॉडलों में नजर आती है। इसमें स्लीक LED DRLs, फुल-विड्थ लाइट बार, ग्रिल पर SIERRA बैजिंग, फ्लश डोर हैंडल्स और चौड़े व्हील आर्च दिए गए हैं। पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेललैंप्स और बोल्ड ब्रांडिंग इसे प्रीमियम लुक देते हैं। कंपनी इसे कई कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है, जिसमें पहले ही शोकेस किया गया डीप येलो शेड खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।