नई दिल्ली: देश के बिज़नेस टाईकून मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी ( Anil Ambani ) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस ( RCOM ) के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि आरकॉम को तकरीबन 30,000 करोड़ का घाटा हुआ है जिसकी वजह से अनिल अंबानी ने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया और अब कंपनी अब दीवालिया प्रक्रिया में हैं। आपको बता दें कि अनिल अंबानी की कंपनी हमेशा घाटे में नहीं थी और अनिल अंबानी भी शानो-शौकत के मामले में मुकेश अंबानी से कम नहीं थे। इतना ही नहीं अनिल के पास एक बड़ा लग्जरी कार कलेक्शन है जिसमें करोड़ों रुपये कीमत की कारें शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि मुकेश अंबानी के लग्जरी कार कलेक्शन में कौन सी कारें शामिल हैं।