1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lust story वाली तमन्ना भाटिया के पास है करोड़ों की कारें इस कार में अक्सर होती हैं स्पॉट

Tamanna Bhatiya Car Collection: बॉलीबुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को एक्टिंग के लग्जरी कारों का भी बेहद शौक है। इनके पास करोड़ों की कई लग्जरी गाड़िया है। मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक इनकी सालाना कमाई 12 करोड़ रुपये है। इन्हें कई बार बेसकीमती गाड़ियों में स्पॉट किया जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 5 Jul 2023, 1:10 PM IST

Tamanna Bhatiya Car Collection

Tamanna Bhatiya Car Collection

बॉलीबुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म लस्ट स्टोरी 2 से खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। तमन्ना ने बाहुबली समेत कई ब्लाकबस्टर फिल्में की हैं। इसके पहले वह अभिनेता विजय वर्मा को किस करने को लेकर चर्चा में आईं थी। बता दें कि इस अभिनेत्री को एक्टिंग के साथ-साथ लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। इनके पास करोड़ों की कई लग्जरी कारें है। मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक इनकी सालाना कमाई 12 करोड़ रुपये है। इन्हें कई बार बेसकीमती गाड़ियों में स्पॉट किया जा चुका है।

बीएमडब्ल्यू 320 आई में कई बार लोगों ने देखा

अभिनेत्री को कई बार सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू 320 आई कार में देखा गया है। इस कार की बात करें तो, इसमें एक 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला पावरफुल डीजल इंजन दिया गया है। यह लग्जरी कार महज 6.8 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं यह गाड़ी बेहद कंफर्ट फील कराती है। इस कार की कीमत के बारे में बात करें तो, एक्स शोरूम प्राइज 42 लाख से लेकर 62 लाख रुपये तक है।
यह भी पढ़ें: इन 5 कंपनियों ने जून महीने में की बंपर बिक्री

मर्सिडीज बेंज जीएलई

अभिनेत्री काफी पहले से मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz GLE) का इस्तेमाल करती हैं। इस एसयूवी कार की कीमत एक्स शोरूम 80 लाख रुपये है। वहीं टॉप मॉडल की बात करें तो, 1.05 करोड तक जाती है। यह एसयूवी 5.7 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है साथ ही इसकी हाई स्पीड 250 किमी/घंटा है।
यह भी पढ़ें: मारुति आज लॉन्च करेंगी नई Invicto MPV, कीमत और फीचर्स