किसी भी चीज़ के चोरी होने पर काफी परेशानी और असुविधा होती है। और बात अगर ड्राइविंग लाइसेंस की हो, तो इसके चोरी होने पर काफी असुविधा और परेशानी हो जाती है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के व्हीकल चलाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना तक लग सकता है। ऐसे में डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस की ज़रुरत पड़ती है। एक समय था जब डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाने का काम टेंशन वाला माना जाता था। इसके लिए RTO के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। पर अब समय के साथ यह प्रोसेस काफी आसान हो गई है। अब ड्राइविंग लाइसेंस चोरी होने पर परेशान होने की कोई ज़रुरत नहीं है, क्योंकि अब डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना बहुत ही आसान हो गया है।