4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुरू हुई Hyundai Verna facelift 2020 की बुकिंग, महज 25,000 रुपये देकर आज ही बुक करवाएं

जो भी ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं वो 25,000 रुपये देकर Hyundai डीलरशिप्स से इस कार की बुकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि हुंडई की ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी से लैस है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 12 Mar 2020, 5:18 PM IST

Hyundai Verna facelift 2020 Booking Starts

Hyundai Verna facelift 2020 Booking Starts

नई दिल्ली: हुंडई मोटर्स 26 मार्च को भारत में Hyundai Verna facelift 2020 ( वरना फेसलिफ्ट 2020 ) लॉन्च करने जा रही है। अब कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है और जो भी ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं वो 25,000 रुपये देकर Hyundai डीलरशिप्स से इस कार की बुकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि हुंडई की ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी से लैस है।

26 मार्च को लॉन्च होगी Hyundai Verna facelift 2020, आपके स्मार्टफोन से हो जाएगी कनेक्ट

इस कार की बुकिंग शुरू होने के मौके पर Hyundai Motor India के सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस डायरेक्टर तरुण गर्ग ने कहा कि, “Verna हमेशा से एक ‘समय से पहले का प्रोडक्ट’ रही है जो ग्राहकों की सभी अपेक्षाओं से अलग है और अपने दमदार प्रदर्शन के साथ नए बेंचमार्क बनाएगी।''

इस कार का काफी समय से इन्तजार किया जा रहा है और अब कंपनी नये फीचर्स के साथ इसे लॉन्च करने जा रही है। आज हम आपको इस कार की उन खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसे बेहद ही ख़ास बनाती हैं।

इंजन और पावर

अगर इंजन की बात करें तो Hyundai Verna facelift 2020 में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। ये वही इंजन है जिसे कंपनी ने साल 2019 में लॉन्च की गई Venue में दिया था। इस कार में 7-स्पीड DCT ( डुअल क्लच ट्रांसमिशन ) मिलेगा। वहीं 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा।

फीचर्स

कार के एक्सटीरियर में आपको ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इस कार के इंटीरियर को कंपनी ने पूरी तरह से बदल दिया है। इस कार में क्रोम फिनिश वाली एक नई कास्केडिंग ग्रिल और LED हैडलैंप्स देखने को मिलेंगे। कार में नई टेल लाइट और नई नया बंपर दिया जाएगा। इसके साथ ही कार का सबसे बेहतरीन फीचर है इसकी ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी जो इस कार को कनेक्टेड कार बनाएगी। दरअसल Blue Link तकनीक की मदद से आप अपनी कार के कई सारे फीचर्स अपने स्मार्टफोन से ही कंट्रोल कर सकते हैं।

महज 1.60 में लॉन्च हुई Bajaj Dominar 250, 10.5 सेकेंड पकड़ती है 100 किमी की रफ़्तार

कीमत

ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी हुंडई वरना फेसलिफ्ट को 8 से 15 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है।