6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा को टक्कर देने वाली इस महिंद्रा कार की सबसे ज्यादा मांग, 1 साल तक है वेटिंग पीरियड

Mahindra XUV 3XO का वेटिंग पीरियड कुछ वेरिएंट्स के लिए 1 साल तक पहुंच गया है। जानें इसके फीचर्स, इंजन विकल्प, सेफ्टी टेक्नोलॉजी और कीमत की पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Mar 16, 2025

Mahindra XUV 3OO

Mahindra XUV 3XO Waiting Period: महिंद्रा की सब-फोर-मीटर एसयूवी XUV 3XO का अपडेटेड वेटिंग पीरियड सामने आया है। यह एसयूवी टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेज़ा, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी कारों को टक्कर देती है। कुछ वेरिएंट्स के लिए इस पर एक साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

मार्च 2025 में XUV 3XO का वेटिंग पीरियड

मार्च 2025 तक, XUV 3XO के MX1 वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 52 हफ्ते (यानि लगभग 1 साल) तक पहुंच गया है। वहीं, MX2, MX2 Pro, MX3 और MX3 Pro वेरिएंट्स के पेट्रोल मॉडल के लिए 10 हफ्ते और डीजल मॉडल के लिए 2 हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा।

AX5 वेरिएंट के लिए कितना इंतजार?

महिंद्रा XUV 3XO के AX5 वेरिएंट के पेट्रोल मॉडल के लिए 8 हफ्ते और डीजल मॉडल के लिए 2 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है। वहीं, अन्य सभी वेरिएंट्स के लिए यह अवधि समान रूप से 2 हफ्ते की रखी गई है।

ये भी पढ़ें-पावर भी, माइलेज भी! भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये 5 शानदार हाइब्रिड SUVs, देखें पूरी लिस्ट

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स?

Mahindra XUV 3OO में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, एड्रेनॉक्स कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, हरमन कार्डन का 7-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 26.03 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा, यह ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, रियर एसी वेंट्स और 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा जैसी सुविधाओं से लैस है।

पावरट्रेन - इंजन की बात करें तो Mahindra XUV 3OO में दो पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं। पहला, 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 111 हॉर्सपावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा, 1.2-लीटर टर्बो TGD इंजन, जो 131 हॉर्सपावर और 230Nm टॉर्क देने में सक्षम है।

सेफ्टी फीचर्स - सेफ्टी के लिहाज से, इसमें 6 एयरबैग, 35 सेफ्टी फीचर्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ट्रिप समरी और रिमोट व्हीकल कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह सेगमेंट में एक सुरक्षित एसयूवी बनती है।

कीमत - कीमत की बात करें तो Mahindra XUV 3OO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 15.56 लाख रुपये तक जाती है।

ये भी पढ़ें- इन 5 सस्ती कारों में मिलती हैं AC वाली सीटें: सफर में नहीं होगी चिपचिपाहट, आपको कौन-सी पसंद?