
Maruti Suzuki Grand Vitara: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सोमवार को पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाइब्रिड वेरिएंट की सभी गाड़ियों में ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली (AVAS) फीचर्स की शुरुआत की है। कंपनी ने इस फीचर को सुजुकी ग्रैंड विटारा के साथ इस फीचर की शुरुआत की है। हालांकि कंपनी ने इस फीचर को पेश करने के बाद ग्रैंड विटारा की कीमतों में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
हाइब्रिड इंजन
इस एसयूवी के इंजन के बारे में बात करें तो, इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल के इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी आता है जो 91 bhp और 122 Nm टार्क जनरेट करता है। वहीं इलेक्ट्रिक मोटर 75bhp की पावर पैदा करता है। यह हाइब्रिड एसयूवी में एक e-CVT गियरबॉक्स के साथ आती है।
यह भी पढ़ें: भारत में जल्द लॉन्च होगी Mercedes GLC, जानें कीमत और फीचर्स
कीमतों में हुआ इजाफा
बता दें कि ये फीचर ग्रैंड विटारा के जेटा प्लस और अल्फा प्लस वेरिएंट में ही उपलब्ध है। हालांकि कंपनी ने इस फीचर को पेश करने के बाद ग्रैंड विटारा की कीमतों में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। इस इलेक्ट्रिक हाइब्रिड एसयूवी की कीमत एक्स शोरूम 18.29 लाख और 19.79 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: 2023 Porsche Cayenne और Cayenne Coupe इंडिया में हुई लॉन्च, जानें कीमत
Updated on:
19 Jul 2023, 12:13 PM IST
Published on:
19 Jul 2023, 12:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.