4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Suzuki Vetara Brezza के 5 लाख यूनिट्स बिके, कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड

आपको बता दें कि विटारा ब्रेज़ा को साल 2016 में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक ग्राहक इस कार को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 13 Jan 2020, 12:54 PM IST

Vitara Brezza High Sale

Vitara Brezza High Sale

नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ( Compact SUV ) विटारा ब्रेज़ा ( Maruti Suzuki Vitara Brezza ) ने बिक्री के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है जिसके बारे में जानकार आपको हैरानी होगी। आपको बता दें कि विटारा ब्रेज़ा को साल 2016 में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक ग्राहक इस कार को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

आज 32 साल के हुए अध्ययन सुमन, पिता शेखर सुमन ने गिफ्ट की थी 1.22 करोड़ की कार

आपको जानकार हैरानी होगी कि लॉन्चिंग से लेकर अब तक इस कार के 5 लाख से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री की जा चुकी है। इस कार की ज़बरदस्त खासियतों और कम कीमत की वजह से ये कार कार खरीदारों की पहले पसंद बन गई है।

आंकड़ों पर नज़र डालें तो बीते 47 महीनों में कंपनी ने हर महीने इस कार के 10,000 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि एक बड़ा आंकड़ा है।

अगर मार्केट की बात करें तो इस कार का सीधा मुकाबला Mahindra XUV300 और Hyundai Venue से होता है। ऐसे में ये कार अपने प्रतिद्वंदियों से कहीं आगे निकल चुकी है और बिक्री का ये आंकड़ा लगातार बढ़ ही रहा है और लोग पहले से कहीं ज़्यादा प्यार इस कार को दे रहे हैं।

इंजन और पावर

इंजन की बात की जाए तो कंपनी इस कार में 1.3 लीटर की क्षमता का DDiS डीज़ल इंजन देती है जो 90PS की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। अगर ट्रांसमिशन की बात करें तो ये कार 5 स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।


सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में ABS ( एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम ), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम ( EBD ), आइसोफिक्स चाइल्ड लॉक, फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

CES 2020: नई Land Rover Defender 2020 को कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी के साथ किया गया शोकेस

कीमत

अगर बात करें इस कार की कीमत की तो आप आसानी से इस कार को 10.59 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में खरीद सकते हैं।