
Mercedes Benz G 580 Launched: लग्जरी कार ब्रांड मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी जी-क्लास (G-Class with EQ Power) Mercedes-Benz G 580 को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। फुली लोडेड ईक्यूजी 580 केवल सिंगल वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने इस लग्जरी कार के लिए पहले से ही बुकिंग हासिल कर लिया है, जिसे पूरा होने में 2025 की तीसरी तिमाही तक का समय लगेगा।
जर्मन ऑटोमेकर अपनी इस लग्जरी जी-क्लास को पांच एक्सटीरियर और एक इंटीरियर कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। लुक की बात करें तो बॉक्सी डिजाइन, डैशबोर्ड और डुअल-डिजिटल डिस्प्ले देखने को मिलता है।
इंटीरियर की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को इसके ICE मॉडल की तरह ही लेआउट मिलता है। इसमें 12.3 इंच की डुअल स्क्रीन हैं जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में काम करती हैं। फीचर्स में सिग्नेचर ग्रैब हैंडल और एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्रांसपैरेंट बोनट फीचर, 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधांए मिलती हैं। साथ ही में 360-डिग्री टर्न यानि जी-टर्न फीचर भी मिलता है।
Mercedes-Benz G 580 एसयूवी को पावर देने वाली चार इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं जो टोटल 579 बीएचपी की पॉवर और 1164 एनएम का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 116Kwh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 479km की रेंज मिलती है।
Mercedes-Benz G 580 महज 4.7 सेकंड में 100Kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक कार में सभी ऑफ-रोड किट हैं। खासियत की बात करें तो, यह टैंक टर्न करने की क्षमता रखती है। भारत में इसका मुकाबला लेम्बोर्गिनी उरुस और बेंटले बेंटायगा जैसी कारों से होगा।
Updated on:
11 Jan 2025, 12:00 PM IST
Published on:
9 Jan 2025, 3:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.