एमवी अगस्ता टूरिज्मो वेलोस 800 की डिजाइन शार्प और अग्रेसिव है। बाइक में टूरिंग विंडस्क्रीन, ट्रिपल पाइप एग्जॉस्ट, एलईडी हेडलैम्प, एलईडी टेललैम्प, हैंडगार्ड में लगे एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं। इस बाइक में 4 राइडिंग मोड्स, 8-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और कॉर्नरिंग एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में 320mm डुअल Disc और रियर में 220mm सिंगल Disc ब्रेक दिया गया हैं।