अभी शुरुआत में ये सुविधा ऑफलाइन उपलब्ध होगी और आपको डीएल और आरसी के लिए आरटीओ ऑफिस जाकर ही आवेदन करना पड़ेगा। संशोधित मोटर वाहन एक्ट में इसके लिए पूर्व के कई फॉर्मो को मिलाकर उनकी संख्या घटाने के प्रावधान भी किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक विधिक प्रक्रिया के तहत संसद से मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 नाम से नया एक्ट अवश्य पारित हुआ है। मगर इसके प्रावधान मौजूदा मोटर वाहन एक्ट 1988 का हिस्सा ही कहलाएंगे। जैसे-जैसे ये प्रावधान लागू होते जाएंगे, इन्हें मोटर एक्ट 1988 में शामिल किया जाता रहेगा और अगले साल तक सभी नए प्रावधान एक्ट के पुराने प्रावधानों की जगह ले लेंगे।